छत्रपति संभाजीनगर। छत्रपति संभाजीनगर जिले के तीसगांव में स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल के 96 छात्रों की तबियत मंगलवार को स्कूल की ओर से दिए गए दूध पीने के बाद बिगड़ गई। सभी छात्रों को तत्काल खुलताबाद ग्रामीण अस्पताल और वेरुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सुबह के नाश्ते के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संभाजी नगर जिले के खुलताबाद तहसील में तीसगांव में स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में सरकार की ओर से छात्रों को आवास, भोजन और शिक्षा जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के 317 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मंगलवार को प्रात: आठ बजे सभी विद्यार्थियों को नाश्ता और दूध दिया गया। दूध को पीने के बाद 96 छात्रों को उल्टी और दस्त होने लगे। स्कूल प्रशासन ने तुरंत 96 छात्रों को चिकित्सा उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल खुलताबाद और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वेरुल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची और दूध व नाश्ते का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। सभी छात्रों की स्थिति में सुधार हो रहा है। दूध व नाश्ता के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related Posts
अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत को निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मिला छड़ी चुनाव चिन्ह
- teamjktimes
- May 19, 2024
- 0
उत्तर प्रदेश –निर्दल प्रत्याशी के तौर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी की बेटी चुनावी मैदान में हैं। अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत को […]
Rule Changes from 1st July: 1 जुलाई से बदल रहे ये 10 बड़े नियम, थाने में FIR दर्ज करवाने से लेकर क्रेडिट कार्ड के बिल तक
- JKTTeam
- June 25, 2024
- 0
Rule Changes from 1st July: 1 जुलाई 2024 से भारत में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। जिसके बाद से कई नई नीतियां लागू होगी, और पुरानी […]
Youth tried to break ATM:यूट्यूब वीडियो ने बनाया लुटेरा! एटीएम तोड़ने के आरोप में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
- JKTTeam
- April 6, 2024
- 0
मुंबई: यूट्यूब वीडियो युवाओं के दिमाग पर कितना प्रतिकूल असर कर रहा है इसका उदाहरण तब सामने आया जब, मुंबई में एक युवक (Youth) यूट्यूब […]