खबर का असर : नाली की सफाई और गहरीकरण शुरू

नवसारी। शहर के विजलपोर में ब्रह्मा विष्णु महेश अपार्टमेंट के पास गंदगी की भरमार थी। इस अपार्टमेंट की ड्रेनेज लाइन में कुड़े के ढेर से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। मोहल्लेवासियों की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी। इस खबर का प्रकाशन जनकल्याण टाइम ने प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सफाई कार्य और नाला सफाई का कार्य चालू हो गया है। इसके अलावा कालोनी की साफ सफाई पर ध्यान देना शुरू किया गया है। इससे मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

क्या था खुलासा ?
विजलपोर में ब्रह्मा विष्णु महेश अपार्टमेंट गंदगी का पर्याय बन चुका था। यह स्थान कूड़ेदान बन चुका था। जनकल्याण टाइम ने खुलासा किया था कि विजलपोर में नगर पालिका के ठीक पीछे ही एक अपार्टमेंट है जिसका नाम है ब्रह्मा विष्णु महेश अपार्टमेंट। इस अपार्टमेंट की ड्रेनेज लाइन में कुड़े के ढेर से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। लोगों का कहना था कि आए दिन कुड़े से उठने वाले दुर्गध से जीना मुहाल हो गया था। स्थानीय निवासी ने बताया कूड़े के कारण आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। कूड़ा पूरे ड्रेनेज लाइन में फैल गया था। इसी को लेकर जनकल्याण टाइम ने खबर चलाई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। रहिवासियों का कहना था कि सोसाइटी के लोगों से सालाना टैक्स तो वसूला जा रहा है लेकिन साफ सफाई का कोई दूर दूर तक अता पता नहीं। सोसाइटी को कुछ पड़ी नहीं है और ना ही सोसाइटी के प्रमुख को। सोसाइटी को सिर्फ और सिर्फ हर महीने मेंटेनेंस लेने से मतलब है। चाहे कोई जिए या मरे, इससे ना विजलपुर नगर पालिका को फर्क पड़ रहा है और ना ही सोसाइटी के पीएम यानी मुखिया को। हर महीने सफाई के नाम पर सोसाइटी द्वारा मेंटेनेंस और नगरपालिका द्वारा टैक्स की उगाही की जा रही है और सफाई के नाम पर तो ये तस्वीर और फोटो ही बता रहे है कि सफाई कितनी हुई है। पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन की धज्जियाँ यहाँ उड़ता दिख रहा है। इसलिए यहां के रहिवासियों ने जेकेटी टीम के साथ संपर्क किया ताकि समाचार पढ़कर नगरपालिका प्रशासन और सोसाइटी के मुखिया जागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *