ढाई साल के लिए महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष समेत पांच की होगी नियुक्ति

सूरत. मनपा में ढाई साल की पहली टर्म सोमवार को खत्म हो गई। मंगलवार को आयोजित सामान्य सभा में आगामी ढाई साल के लिए महापौर, डिप्टी महापौर और स्थायी समिति अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्तियां होगी। साथ ही स्थायी समिति के 11 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

इससे पहले भाजपा की ओर से मनपा के पांचों पदों के लिए पार्षदों का सेंस लिया गया था। उसके बाद भाजपा की पार्लामेंटरी बोर्ड की बैठक में नामों पर चर्चा कर नाम तय किए गए थे। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने पहले ही नो रिपिटेशन की घोषणा कर दी थी, जिससे वर्तमान पदाधिकारियों के रिपिट होने की संभावना खत्म हो गई थीं। सोमवार को वर्तमान पदाधिकारियों का अंतिम दिन था। अब मंगलवार सुबह 11 बजे सामान्य सभा में नई नियुक्तियां होगी। इससे पहले सुबह 10 बजे भाजपा की संकलन बैठक होगी और उसमें महापौर, डिप्टी महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, नेता सत्ता पक्ष और दंडक के लिए मेंडेट दिया जाएगा और इसी के साथ किस पद पर किसके के नाम की घोषणा की गई यह स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद सामान्य सभा में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएगी। साथ ही स्थायी समिति के 11 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि महापौर पद पर सौराष्ट्रवासी और स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर मूल सूरती पार्षद की नियुक्ति होने की संभावना है। जबकि अन्य तीन पदों में से एक पद पर मराठी और एक पद पर उत्तर भारतीय पार्षद की नियुक्ति होने की अटकलें चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *