राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर सीएम सिद्धरामय्या ने कही यह बात

बेंगलूरु. अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के शामिल न होने के निर्णय को मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उचित ठहराते हुए इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हमारी वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर चौधरी का अयोध्या में रामलला स्थापना समारोह में भाग नहीं लेने का निर्णय उचित है और मैं इसका समर्थन करता हूं।
उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन, जिसे जाति, धर्म और पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर भक्ति और सम्मान के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। लेकिन इसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और संघ परिवार के नेताओं ने एक पार्टी कार्यक्रम में बदल दिया गया है, जो भगवान राम और देश की 140 करोड़ जनता के प्रति अनादर दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *