राष्ट्रपति 22-24 अगस्त तक गोवा के दौरे पर रहेंगी

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 से 24 अगस्त 2023 तक गोवा के दौरे पर रहेंगी तथा इस दौरान वह गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, नागरिक अभिनंदन समारोह सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, 22 अगस्त को राष्ट्रपति गोवा के राजभवन में उनके सम्मान में गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर वह चयनित लाभार्थियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत ‘सनद’ भी वितरित करेंगी।

इसमें कहा गया है कि 23 अगस्त को राष्ट्रपति गोवा विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और गोवा के राजभवन में राज्य के जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन वह पोरवोरिम में गोवा विधानसभा को संबोधित भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *