PM ने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में तिरंगा लगाया:कहा- डीपी चेंज कर देश के साथ अपने रिश्ते को गहरा करने में सहयोग करें

नई दिल्ली-PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार (13 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है। PM ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि देश के साथ अपने रिश्ते को और गहरा करने की दिशा में सहयोग करें और ये कदम उठाएं।

PM नरेंद्र मोदी ने फेसबुक और ट्विटर पर अपने अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगे झंडे की तस्वीर लगाई है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, चलें अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डी पी बदलते हैं और देश के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत और गहरा करने की दिशा में अपना सहयोग देते हैं।’

केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने भी इसके बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी बदल ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *