Close Menu
    What's Hot

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कुवैत से चोरी संदिग्ध बोट 10 दिन में मुंबई के करीब पहुंची, नेवी और कोस्ट गार्ड को नहीं लगी भनक!
    Blog

    कुवैत से चोरी संदिग्ध बोट 10 दिन में मुंबई के करीब पहुंची, नेवी और कोस्ट गार्ड को नहीं लगी भनक!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Mumbai News: मुंबई के करीब अरब सागर में मंगलवार को एक संदिग्ध बोट मिलने से हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि बोट को जब्त कर लिया गया है। बोट का नाम ‘अब्दुल्ला शराफत’ है। उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वे बोट को कुवैत से लेकर आये है। अधिकारियों ने बताया कि ‘अब्दुल्ला शराफत’ बोट पर पकड़े गए तीनों युवकों ने खुद को भारतीय होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि तीनों तमिलनाडु के कन्याकुमारी के निवासी है। उनके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    जीपीएस से खोजा रास्ता
    येलो गेट पुलिस स्टेशन की गश्ती बोट चैत्राली (Chaitrali) के सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार सुबह अरब सागर में कुवैती बोट को देखा था। तटीय पुलिस को जब बोट संदिग्ध लगी तो उसे गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग चार समुद्री मील दूर प्रोंग्स लाइटहाउस पर रोका गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बोट को कोलाबा पुलिस स्टेशन को सौंपा गया है।

    10 दिन में मुंबई के करीब पहुंचे
    पोर्ट ज़ोन के डीसीपी संजय लाटकर ने बताया कि बोट पर पकड़े गए आरोपियों ने दावा किया है कि वे कन्याकुमारी के रहने वाले है और कुवैत में एक कंपनी के लिए काम करते थे। आरोपियों का दावा है कि उन्हें कंपनी पिछले दो साल से सैलरी नहीं दे रही थी और न ही अच्छे से खाने के लिए कुछ देती थी, उनके पासपोर्ट भी कंपनी के पास ही है। इसलिए उन्होंने बोट चुराकर भागने का फैसला किया। उन्होंने जीपीएस डिवाइस की मदद से मुंबई तक का रास्ता खोजा। उन्हें मुंबई तट के करीब पहुंचने में दस दिन लगे।
    वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया कि मुंबई आते समय समुद्र में उनकी दो बार जांच भी की गई। तीनों अभी कोलाबा पुलिस की हिरासत में है। उनकी पहचान 31 वर्षीय नित्सो डिट्टो, 32 वर्षीय जे सैयांथा अनीश और 32 वर्षीय एनफैंट विजय विनय एंथोनी के तौर पर की गई है। पुलिस ने कहा कि वे पेशेवर मछुआरे है और 28 जनवरी को कुवैत से निकले थे।

    संदिग्ध नहीं दे पा रहे पुलिस को जवाब
    कोलाबा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन वे हमें सही से जवाब नहीं दे पा रहे है, क्योंकि वे न तो अंग्रेजी और न ही हिंदी ठीक से जानते हैं। लेकिन जांच में वे पीड़ित मालूम हो रहे हैं, जो जबरन कुवैती कंपनी द्वारा काम करवाए जा रहे थे। हालांकि उन्होंने देश में अवैध तरीके से घुसपैठ की है, इसलिए हम उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर अभी विचार कर रहे है।”

    इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे?
    इस घटना से मुंबई की समुद्री सुरक्षा के चाक-चौबंद होने के दावे पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 30 मीटर लंबी कुवैती बोट बिना रोकटोक के 10 दिन से मुंबई की ओर बढ़ती चली गयी। लेकिन नौसेना और तटरक्षक बल को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। वो भी तब जब 26/11 आतंकी हमले के हमलावर नाव के जरिए पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे थे।
    नौसेना के सूत्रों ने दावा किया कि उन्होंने पहले जहाज को प्रोंग्स लाइटहाउस में रोका था और फिर पुलिस को सतर्क किया। हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा कि सबसे पहले उनके गश्ती बोट ने कुवैती बोट को देखा और रोका, फिर नौसेना को जानकारी दी।
    बता दें कि पिछले साल भी खराब मौसम के कारण एक क्षतिग्रस्त छोटी जहाज महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पास मिली थी। उसमें हथियार भी बरामद हुए थे।

    Mumbai Newsf
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री के आदेश का म्हाडा ने किया अवमानना
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में NCP अजित गुट की कैविएट:कहा- शरद पवार पक्ष रखें तो हमारी बात भी सुनें; EC बोला- अजित गुट ही असली NCP
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI की साजिश की…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Top Trending

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर…

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    Sai Baba of Shirdiके श्रीचरणों में नमन करते हुए आप सभी देशवासियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.