बलरामपुर. जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के शिवा नगर लौकहवा के पास शुक्रवार को लखनऊ से बढ़नी जा रही सवारी से भरी रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे बस में सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनएच 730 पर लखनऊ के कैसरबाग से चलकर तुलसीपुर बढ़नी जा रही रोडवेज बस रास्ते में शिवा नगर लौकहवा के पास घने धुंध के बीच अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले पर बने पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गड्ढे में जा गिरी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दिलीप प्रजापति (22) व एक अन्य समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चालक संतोष सैनी समेत करीब 34 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 18 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार कर गंतव्य स्थानों पर भिजवा दिया गया। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया जा रहा हैं।
Related Posts
Most Expensive Ramayan:अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी रामायण, 4 पीढ़ियों तक पहुंचाएगी ‘भक्ति-आस्था’ का संदेश
- JKTTeam
- January 20, 2024
- 0
नई दिल्ली/अयोध्या: आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Inaugration) के लिए फिलहाल गिनती के दिन है। हालाँकि उससे पहले […]
Share Market Closing: 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,140 अंक के पार
- JKTTeam
- July 1, 2024
- 0
Share Market Closing 1 July: घरेलू शेयर बाजार ने जुलाई महीने की आज सोमवार को अच्छी शुरुआत की. सुबह धीमी शुरुआत करने के बाद दिन […]
रंग लाया पीएम मोदी का रूस दौरा, पुतिन ने 10 भारतीयों को वापस भेजने का लिया फैसला
- JKTTeam
- July 28, 2024
- 0
नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा को लेकर एक बड़ी सफलता समाने आई है। जिसमें रूस ने 10 भारतीय नागरिक को जल्द […]