Close Menu
    What's Hot

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    July 4, 2026

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026

    आमिर की तीसरी शादी में आएंगे 150 मेहमान, खाने में परोसे जाएंगे खास पकवान

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो
    entertainment

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी ‘मुन्नाभाई’ फिल्म के लगभग 20 साल बाद वापस साथ लौटे हैं. इस बार उनकी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो आई है, जिससे राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने अपने डेब्यू किया है. इसमें विक्रांत मैसी विलेन के रूप में दिखे हैं. कैसा है ये नया शो? पढ़िए हमारा रिव्यू…

    राजकुमार हिरानी की फिल्मों का स्टाइल काफी दिलचस्प होता है. एक ही फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस- सब चीजों का बेजोड़ मिश्रण दिखता है. ऐसे में क्या हो अगर वही सारा मसाला एक वेब सीरीज में डाला जाए, जिसमें थोड़ा सा धैर्य भी जोड़ दें? नतीजा- सोने पर सुहागा ही होगा. मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके जैसी मास्टरपीस फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी बतौर क्रिएटर अपना नया वेब शो प्रीतम एंड पेड्रो लाए हैं.

    इसमें उन्होंने लगभग 20 साल बाद अरशद वारसी को कास्ट किया, जो आखिरी बार मुन्नाभाई में सर्किट बने थे. उनके साथ-साथ राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. शो के टीजर-ट्रेलर काफी दिलचस्प थे. अरशद भी राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर इसे काफी प्रमोट कर रहे थे. अब क्या ये सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो उतनी शानदार बनी है, जितनी डायरेक्टर की फिल्में रहीं? आइए, आपको विस्तार से बताते हैं.

    प्रीतम और पेड्रो की मस्त है कहानी

    कहानी है गोवा की, जहां एक पुलिस वाला पेड्रो गोंसाल्विस (अरशद वारसी) क्राइम ब्रांच में काम करता है. एक दिन उसकी मुलाकात प्रीतम (वीर हिरानी) से होती है, जो पुलिस स्टेशन में अपने दादा का खोया हुआ टेप रिकॉर्डर ढूंढने की शिकायत से आया है. पेड्रो के पास एक ATM चोरी का केस आया हुआ है, जिसे सुलझाने के लिए उसे प्रीतम का सपोर्ट मिलता है.

    प्रीतम एक टेक जीनियस है, जो मिनटों में चीजें हैक करके केस सुलझा देता है. लेकिन वो ये काम एक दर्दनाक हादसे की वजह से छोड़ चुका है. पेड्रो अपनी एक गलती की वजह से साइबर सेल में ट्रांसफर हो जाता है, जहां उसे कंप्यूटर का C भी नहीं पता. ऐसे में उसकी प्रीतम संग जोड़ी बन जाती है.

    एक दिन प्रीतम और पेड्रो के पास मिनिस्टर के बेटे का केस आता है, जो दरअसल किडनैप हो चुका है. उसकी किडनैपिंग के पीछे मार्टिन (विक्रांत मैसी) का हाथ है जो एक तगड़ा हैकर है. प्रीतम और मार्टिन का एक दिलचस्प पास्ट है, जिसमें प्रीतम की सच्चाई भी छिपी है. अब क्या प्रीतम और पेड्रो मिलकर मार्टिन जैसे जीनियस आदमी से मिनिस्टर के बेटे को छुड़ा पाएंगे? यही इस शो का बेसिक प्लॉट है.

    साइबर क्राइम-थ्रिलर का खेल

    आमतौर पर सस्पेंस-थ्रिलर शोज या फिल्मों में यही कमजोरी देखी जाती है कि हर कोई आने वाले ट्विस्ट्स पहले से ही प्रीडिक्ट कर लेता है. लेकिन प्रीतम और पेड्रो शो इस बात को सही साबित नहीं होने देता. जो कुछ आप इसमें देखते हैं, वो आपके लिए थोड़ा सरप्राइज जैसा होता है. इसकी राइटिंग डिपार्टमेंट की तारीफ बनती है, जिन्होंने अपने शो के सब्जेक्ट के ही मुताबिक इसका स्क्रीनप्ले लिखा. एक शो में साइबर क्राइम की कहानी इतनी बेहतरीन तरीके से, वो भी पूरे मजे के साथ काफी कम देखी जाती है.

    राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, स्वानंद किरकिरे और बाकी जितने भी राइटर्स ने इसे लिखा है, वो तारीफ के काबिल हैं. हर एपिसोड में उतनी ही दिलचस्पी बनी रहती है, जितनी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज से होती है. कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा का बढ़िया तालमेल बिठाया गया है. ये सीरीज आपको राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों से अलग फील भी देगी. हालांकि म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर इसका सबसे कमजोर हिस्सा रहा.

    वहीं डायरेक्शन की बात करें, तो अविनाश अरुण और अमित सत्यवीर सिंह ने अच्छा काम किया है. उन्होंने राजकुमार हिरानी के स्टाइल को पूरे शो में बरकरार रखा. कहानी में सही टाइम पर सही इमोशन्स डाले, जिससे इसकी पेसिंग पर भी कोई असर नहीं पड़ा. ये 6 एपिसोड की सीरीज आपको सीट से बांधे रखती है. आधे घंटे के एपिसोड्स शुरू होते ही कब खत्म हो जाएंगे, आपको मालूम भी नहीं पड़ेगा.

    अरशद का कमाल, वीर की अच्छी कोशिश

    राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने अपने डेब्यू पर अच्छा काम किया है. अभी उनकी शुरुआत हुई है, एक नए कलाकार के रूप में देखा जाए तो उनकी कोशिश नाकाम नहीं रही. उन्होंने अपने सीन्स को अच्छे से कैरी किया, सही तरीके से इमोशन्स को कैमरा पर उतारा और अंत में एक सुकून वाली परफॉरमेंस दी. एक टेक जीनियस के रोल को उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाया है.

    वहीं उनके जोड़ीदार बने अरशद वारसी एक बार फिर दिल जीतकर ले जाते हैं. पुलिस ऑफिसर के रोल में उनका काम बेहतरीन है. उन्हें स्क्रीन पर देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो किसी को निराश करने के लिए बने ही नहीं हैं. सीरीज में उनका भी किरदार दमदार है, जिसे देखने में आपको जरूर मजा आएगा. असुर वेब सीरीज के बाद, ये अरशद का दूसरा शो है जो काफी कामयाब दिखता है.

    विक्रांत मैसी जो इस फिल्म में विलेन बने हैं, उनका काम भी तगड़ा है. एक्टर ने वीर और अरशद को सही टक्कर दी है, जिसकी उनसे उम्मीद भी थी. विक्रांत के किरदार का भी एक मकसद दिखाया जाता है, जो शो का लेवल बढ़ाने के लिए एक बढ़िया ट्विस्ट रहा. इनके अलावा बोमन ईरानी, मोना सिंह भी इस वेब शो का हिस्सा हैं, जो कैमियो अपीयरेंस में दिखे हैं.

    बच्चों के साथ जरूर देखें ये शो

    प्रीतम और पेड्रो शो को राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्मों की तरह फैमिली फ्रेंडली रखा है. ये बाकी ओटीटी शोज की तरह वल्गर या गाली गलोच से भरा नहीं है, जिसे आप किसी के साथ बैठकर नहीं देख सकते. इस शो की कहानी खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई गई है, जो आज के समय में इंटरनेट के जाल में फंस चुके हैं. ऑनलाइन गेम्स खेल-खेलकर उन्होंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर दी है. ऐसे में आपको ये शो अपने बच्चों के साथ बैठकर देखना चाहिए. आपको इससे काफी कुछ सीखने मिलेगा और इसे देखने में आपको निराशा भी महसूस नहीं होगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआमिर की तीसरी शादी में आएंगे 150 मेहमान, खाने में परोसे जाएंगे खास पकवान
    Next Article Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    आमिर की तीसरी शादी में आएंगे 150 मेहमान, खाने में परोसे जाएंगे खास पकवान

    July 4, 2026

    वीकेंड पर घर बैठे देखिये ये टॉप-5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, अजय देवगन से लेकर विद्या बालन तक की फिल्म शामिल

    July 3, 2026

    काजोल को सताई बढ़े वजन की चिंता? मुश्किल दौर का किया जिक्र, बोलीं- सहानुभूति दिखाएं

    July 2, 2026

    इंटीमेट सीन से भरा है टॉक्सिक टीजर, एक्शन के नाम पर एडल्ट कंटेंट, चकराए फैन्स

    July 1, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रस्तुति: मुंबई प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल 🌐 jankalyantime.in क्या सचमुच महमूद ने अमिताभ बच्चन को कहा था ‘एहसान फरामोश’? जानिए पूरी कहानी

    June 30, 2026

    🙏🏼| साईं बाबा का दिव्य संदेश 🙏✨”एक रुपये की दक्षिणा, दस गुना आशीर्वाद – श्रद्धा और सबुरी का अमूल्य संदेश”मुंबई | मोटिवेशन डेस्क प्रस्तुति:🎬 बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक राजेश भट्ट 📸 प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावड़े

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    2029 लोकसभा चुनाव के समय भारत की सबसे बड़ी चुनावी आबादी पूरी तरह से GenZ…

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026

    आमिर की तीसरी शादी में आएंगे 150 मेहमान, खाने में परोसे जाएंगे खास पकवान

    July 4, 2026
    Top Trending

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    2029 लोकसभा चुनाव के समय भारत की सबसे बड़ी चुनावी आबादी पूरी…

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी ‘मुन्नाभाई’ फिल्म के लगभग 20 साल बाद…

    आमिर की तीसरी शादी में आएंगे 150 मेहमान, खाने में परोसे जाएंगे खास पकवान

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    आमिर खान की शादी 5 जुलाई को उनके घर पर ही होने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.