वीकेंड पर घर बैठे देखिये ये टॉप-5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, अजय देवगन से लेकर विद्या बालन तक की फिल्म शामिल

वीकेंड पर हर कोई फैमिली के साथ एंजॉय करना चाहता है और फैमिली टाइम बिताना चाहता है। ऐसे में ओटीटी वीकेंड पर फैमिली टाइम का एक बेहतरीन जरिया है, जहां आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी फिल्म या सीरीज का आनंद उठा सकते हैं, वो भी घर बैठे। आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद टॉप-5 हिंदी क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप ओटीटी पर घर बैठे फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

दृश्यम 2 (प्राइम वीडियो)

आईएमडीबी रेटिंग के मुताबिक, अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर ‘दृश्यम 2’ हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्मों में टॉप पर है। इसके रेटिंग 8.4 है। फिल्म की कहानी अजय देवगन द्वारा निभाए गए किरदार विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाता है और एक लाश को छिपाता है। जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

अंधाधुंन (नेटफ्लिक्स)

आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर ‘अंधाधुंन’ एक शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। आईएमडीबी के मुताबिक इसकी रेटिंग 8.2 है। फिल्म की कहानी आकाश (आयुष्मान खुराना) नाम के एक ऐसे पियानोवादक की है, जो अंधा होने का नाटक करता है। एक दिन वह अनजाने में एक पूर्व अभिनेता के मर्डर और उसकी पत्नी (तब्बू) के काले कारनामों का गवाह बन जाता है, जिससे उसकी जान पर बन आती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

दृश्यम (जियोहॉटस्टार

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ हिंदी की बेस्ट क्राइम-थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर और उसके परिवार की है। जब एक अनपेक्षित हादसे में उनके परिवार से एक पुलिस अधिकारी का बेटा मारा जाता है, तो विजय फिल्मों से सीखे गए अपने दिमाग का इस्तेमाल करके पुलिस की हर चाल को नाकाम कर देता है और अपने परिवार को बचाता है। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कहानी (प्राइम वीडियो)

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित ‘कहानी’ में विद्या बालन प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी लंदन से कोलकाता आई एक गर्भवती महिला विद्या बागची (विद्या बालन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पति की तलाश कर रही है। शहर में कोई उसकी मदद नहीं करता और दावा करता है कि उसके पति का कोई अस्तित्व ही नहीं है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed