इंटीमेट सीन से भरा है टॉक्सिक टीजर, एक्शन के नाम पर एडल्ट कंटेंट, चकराए फैन्स

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर बोल्डनेस और खूंखार एक्शन से भरा हुआ है, जो सबके होश उड़ा गया.

टॉक्सिक के नए टीजर में फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट की भी झलक दिखाई गई है. फीमेल स्टारकास्ट एक्शन करती भी दिखी और रोमांस भी.

जिस तरह से फैन्स के बीच ‘टॉक्सिक’ का बज बना हुआ था, वो देखकर लग रहा था कि टीजर काफी धांसू होने वाला है. लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ. टीजर देखकर फैन्स निराश हैं.

1 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में कहानी और एक्शन से ज्यादा बोल्ड-इंटीमेट सीन है. टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को ट्रोल करने लगे हैं.

एक फैन ने टीजर शेयर करते हुए लिखा कि यकीन नहीं होता है कि यश की फिल्म का टीजर देख रहे हैं. उम्मीद है कि फिल्म साइन करने से पहले यश ने कहानी पढ़ी होगी.

दूसरे फैन ने लिखा कि ऐसा क्यों लग रहा है कि हम टीजर नहीं, सॉफ्ट पॉर्न देख रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि यश भाई ये क्या है. बच्चे आपके फैन हैं और उन्हें ही इससे दूर रखा है.

कई यूजर्स ने दुख जताया कि यश की फिल्म वो अपनी फैमिली के साथ नहीं देख सकेंगे. कार, बालकनी, सड़क और कमरा हर जगह यश हीरोइन के साथ रोमांस कर रहे हैं, ये देखकर यूजर्स का सिर चकरा गया.

कुछ फैन्स ने कहा कि यश से ऐसी उम्मीद नहीं थी. टीजर में एक्ट्रेस के साथ यश का बोल्ड सीन देखकर एक फैन ने अंदाजा लगाया कि ये कियारा हैं. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैन्स का कहना है कि टॉक्सिक के मेकर्स से धमाके की उम्मीद थी, लेकिन धमाका ऐसा होगा, सोचा ना था.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed