सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट

आज शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कई दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शानदार लोकेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आज 26 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान की दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है

शनाया ने दी जन्मदिन की बधाई

शनाया कपूर ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त सुहाना खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रंग-बिरंगी यूरोपीय इमारतों और नावों के सामने एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ शनाया ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई सु। लव यू फॉर लाइफ। जिंदगी भर के लिए ढेर सारा प्यार। सुहाना ने शन्या की इस पोस्ट को लाइक किया और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोबारा शेयर किया।

अनन्या ने दी जन्मदिन की बधाई

अनन्या पांडे ने भी अपनी दोस्त सुहाना को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए इंस्टाग्रम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों दोस्त साथ मे पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी क्यूटी पाई। लव यू हमेशा के लिए।’

सहर बाम्बा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शाहरुख खान के बेटे और निर्देशक आर्यन खान की वेब सीरीज से ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से प्रसिद्धि हासिल कर चुकीं सहर बाम्बा ने भी सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है। सहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सहर ने लिखा, ‘मेरी प्रिय जन्मदिन मुबारक हो।’

बचपन की गहरी दोस्ती

सुहाना खान, शनाया कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बचपन की पक्की सहेलियां हैं। इन तीनों को अक्सर एक साथ पार्टियों और छुट्टियों का आनंद लेते देखा जाता है। इनकी दोस्ती की वजह इनका परिवार भी है। शाहरुख खान, संजय कपूर और चंकी पांडे का परिवार कई साल से एक-दूसरे के बहुत करीब रहा है।

सुहाना खान का वर्कफ्रंट

सुहाना खान ने साल 2023 में जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया था। सुहाना जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed