शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत आजमी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शबाना की इस पोस्ट पर अनिल कपूर के अलावा कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां शौकत आजमी की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उनकी मां को किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिलती थी।
शबाना ने किया मां को याद
शबाना ने अपनी मां शौकत आजमी की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में शौकत ब्लैक और ऑफ गोल्डन साड़ी में मुस्कुराते नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ शबाना ने बताया कि उनकी मां को किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मलती थी।
शौकत को किस बात से मिलती थी सबसे ज्यादा खुशी
मां की इस प्यारी तस्वीर के साथ शबाना ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मां के आखिरी दिनों में उनसे पूछा कि उनके जीवन में उन्हें किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिली है। शबाना की इस बात पर उनकी मां शौकत आजमी ने जवाब दिया ‘अभिनय’। शबाना ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा जवाब भी यही है।’


