Close Menu
    What's Hot

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    April 3, 2026

    🌟🚀 “गोवा से उठी एक नई लहर… Financial Revolution की शुरुआत!” 📊💰✍️ प्रस्तुति: JKT News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश🌅 पावन अवसर – Good Friday 2026आज के इस शुभ दिन पर एक ऐसी घोषणा हुई है, जो न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली है।

    April 3, 2026

    🌟 “फायदा… एक गिरा हुआ सिक्का” 🌟✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💫 एक सच्ची कहानी… “राजू” की ज़ुबानी

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को
    Crime

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जन विश्वास बिल लागू हो जाने पर मौजूदा कानून के कई अपराध, अपराध के दायरे से बाहर हो जाएंगे. ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर आग लगने के झूठे अलार्म तक, कई पर सजा के प्रावधान बदल जाएंगे.

    देश की संसद से जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) बिल पारित हो गया है. गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही यह बिल कानून की शक्ल ले लेगा. इस बिल के कानून बन जाने के बाद मौजूदा कानून के कई अपराध, अपराध के दायरे से ही बाहर हो जाएंगे. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का दावा है कि इससे जनता की ईज ऑफ लिविंग बेहतर होगी, जीवनस्तर में बदलाव आएगा.

    उन्होंने इसे ‘राम राज्य’ की अवधारणा से जोड़ते हुए उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. जन विश्वास बिल के जरिये 80 केंद्रीय कानून संशोधित किए गए हैं. इस संशोधन के जरिये करीब एक हजार अपराध, अपराध के दायरे से बाहर कर दिए गए हैं. कुछ अपराध में सजा का प्रावधान हटाकर जुर्माना जोड़ा गया है.

    वहीं, कुछ अपराध ऐसे भी हैं जिनमें अब केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा. बात करते हैं ऐसी कुछ ‘छोटी गलतियों’, जो इस बिल के कानून बन जाने के बाद अपराध के दायरे से ही बाहर हो जाएंगी.

    ड्राइविंग लाइसेंस

    ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद इसके रिन्यू कराने में मामूली देरी अपराध के दायरे से बाहर होगी. अब ड्राइविंग लाइसेंस वैधता समाप्त होने के बाद 30 दिन तक वैलिड माना जाएगा. डीएल रिन्यू कराने पर उसकी वैधता अवधि की गणना रिन्यू कराने की तारीख से की जाएगी, वैधता समाप्त होने की तारीख से नहीं.

    राजमार्ग जाम

    राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत राजमार्ग जाम करने या ऐसी स्थिति उत्पन्न करने, जिससे आवागमन असुरक्षित हो, पर पांच साल तक की जेल या जुर्माना या फिर दोनों सजा का प्रावधान है. जन विश्वास बिल में इसके लिए जेल का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है. राजमार्ग जाम करने के लिए नागरिक दंड, यानी जुर्माने का प्रावधान होगा.

    आग का झूठा अलार्म

    आग का झूठा अलार्म देना अब अपराध नहीं होगा. जन विश्वास बिल में इसे अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया है. मौजूदा कानून के तहत यह अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए सजा का प्रावधान है.

    जन्म-मृत्यु की सूचना न देना

    जन्म-मृत्यु की सूचना न देना भी मौजूदा समय में कानून अपराध है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के तहत जन्म और मृत्यु की सूचना न देना अपराध है और इसके लिए सजा का भी प्रावधान है. जन विश्वास बिल के जरिये इसे भी अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है. कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत रजिस्टर में गलत प्रविष्टि भी अब अपराध के दायरे में नहीं आएगी.

    आवारा मवेशियों से फसल को नुकसान

    आवारा मवेशियों से फसल को नुकसान पहुंचना दंडात्मक अपराध है. जन विश्वास बिल में कैटल ट्रेसपास एक्ट, 1971 को अपडेट कर सजा के प्रावधान को नागरिक दंड यानी जुर्माने में बदलने की बात है. इस कानून के जरिये पशुओं को छोड़ने या आवारा छोड़ने पर भी केवल जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है.

    बिजली से जुड़े अपराध में जुर्माना

    बिजली अधिनियम, 2003 के मुताबिक विभाग के आदेश-निर्देश का पालन नहीं करने पर तीन महीने की जेल या जुर्माने का प्रावधान है. जन विश्वास बिल के कानून बन जाने के बाद इस अधिनियम से जुड़े अपराध पर जेल का प्रावधान खत्म हो जाएगा. ऐसे मामलों में केवल जुर्माने का प्रावधान रह जाएगा.

    कॉस्मेटिक्स का निर्माण-बिक्री

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमों के खिलाफ कॉस्मेटिक्स का निर्माण करना, बिक्री करना दंडात्मक अपराध है. इसके लिए एक साल जेल, 20 हजार रुपये जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है. जन विश्वास बिल में जेल की सजा का प्रावधान खत्म कर केवल जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

    पहली बार अपराध पर सुधार का मौका

    जन विश्वास बिल में कुछ कानूनों के उल्लंघन पर सुधार का मौका देने की बात है. अप्रेंटिस अधिनियम के तहत जानकारी देने से इनकार करना या प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे व्यक्ति से ओवरटाइम काम कराना मौजूदा कानून के तहत दंडनीय अपराध है. ऐसे अपराध में पहली बार उल्लंघन पर सलाह, दूसरी बार उल्लंघन पर चेतावनी और उसके बाद भी यही अपराध किए जाने की स्थिति में जुर्माने का प्रावधान जन विश्वास बिल में किया गया है.

    अपराध की गंभीरता के अनुपात में जुर्माना

    जन विश्वास बिल में यह प्रावधान किया गया है कि जुर्माने की राशि अपराध की गंभीरता के अनुपात में तय की जाएगी. इसमें यह प्रावधान भी किया गया है कि विधेयक में निर्धारित जुर्माने और दंड हर तीन साल में न्यूनतम राशि के 10 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ेंगे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟🚀 “गोवा से उठी एक नई लहर… Financial Revolution की शुरुआत!” 📊💰✍️ प्रस्तुति: JKT News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश🌅 पावन अवसर – Good Friday 2026आज के इस शुभ दिन पर एक ऐसी घोषणा हुई है, जो न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली है।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रेप और ठगी के आरोपी अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, बेटे से पूछताछ, फरार पत्नी की तलाश

    April 2, 2026

    राजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

    April 1, 2026

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    March 31, 2026

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    March 29, 2026

    पुरानी रंजिश और खूनी खेल… खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार

    March 24, 2026

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    March 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    By जनकल्याण टाइमApril 3, 2026

    जन विश्वास बिल लागू हो जाने पर मौजूदा कानून के कई अपराध, अपराध के दायरे…

    🌟🚀 “गोवा से उठी एक नई लहर… Financial Revolution की शुरुआत!” 📊💰✍️ प्रस्तुति: JKT News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश🌅 पावन अवसर – Good Friday 2026आज के इस शुभ दिन पर एक ऐसी घोषणा हुई है, जो न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली है।

    April 3, 2026

    🌟 “फायदा… एक गिरा हुआ सिक्का” 🌟✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💫 एक सच्ची कहानी… “राजू” की ज़ुबानी

    April 3, 2026
    Top Trending

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    By जनकल्याण टाइमApril 3, 2026

    जन विश्वास बिल लागू हो जाने पर मौजूदा कानून के कई अपराध,…

    🌟🚀 “गोवा से उठी एक नई लहर… Financial Revolution की शुरुआत!” 📊💰✍️ प्रस्तुति: JKT News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश🌅 पावन अवसर – Good Friday 2026आज के इस शुभ दिन पर एक ऐसी घोषणा हुई है, जो न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली है।

    By जनकल्याण टाइमApril 3, 2026

    📢 बड़ा ऐलान – Semtech Planet की ओर से गोवा की धरती…

    🌟 “फायदा… एक गिरा हुआ सिक्का” 🌟✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💫 एक सच्ची कहानी… “राजू” की ज़ुबानी

    By जनकल्याण टाइमApril 3, 2026

    एक छोटे से शहर में रहने वाला राजू एक सीधा-सादा, मेहनती और…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.