Close Menu
    What's Hot

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 4, 2026

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    April 4, 2026

    ✨🙏 GOOD FRIDAY SPECIAL – FAITH, FASHION AUR SUCCESS KI KAHANI 🙏✨👑 गोवा की फैशन क्वीन – एंटोनेटा ब्रिजेट फर्नांडिस 👑🌟 “Fashion सिर्फ कपड़े नहीं… आपकी पहचान है।” 🌟

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»रेप और ठगी के आरोपी अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, बेटे से पूछताछ, फरार पत्नी की तलाश
    Crime

    रेप और ठगी के आरोपी अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, बेटे से पूछताछ, फरार पत्नी की तलाश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नासिक के कथित गॉडमैन अशोक खरात केस में SIT ने बेटे को हिरासत में लिया है, जबकि उसकी पत्नी अभी तक फरार है. अशोक खरात के खिलाफ रेप और ठगी के कई मामलों में जांच तेज हो गई है. इस मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

    महाराष्ट्र के नासिक में खुद को गॉडमैन बताने वाले अशोक खरात के खिलाफ चल रही जांच में बड़ा मोड़ आया है. रेप और ठगी के आरोपों से घिरे इस मामले में अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने खरात के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी है. इस केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं.

    जानकारी के मुताबिक, SIT की टीम ने नासिक शहर के कर्मयोगी नगर स्थित अशोक खरात के घर पर मंगलवार को छापा मारा. इस दौरान पुलिस को उसकी पत्नी कल्पना खरात नहीं मिली, जिसके बाद टीम ने उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हर्षवर्धन को पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (MPA) ले जाया गया है, जहां उससे केस से जुड़े कई अहम सवाल जवाब किए जा रहे हैं.

    पुलिस का कहना है कि अशोक खरात के खिलाफ अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें से 8 मामले यौन शोषण और शारीरिक उत्पीड़न से जुड़े हैं, जबकि 2 मामले धोखाधड़ी के हैं. ये सभी केस नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं, पुलिस को फोन के जरिए 100 से ज्यादा शिकायतें भी मिल चुकी हैं, जिनमें खरात पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

    SIT की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अशोक खरात का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है. लगातार सामने आ रही शिकायतों और आरोपों के आधार पर पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि मामले में और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, जिससे केस और बड़ा रूप ले सकता है.

    इस बीच, पुलिस ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि अशोक खरात की पुलिस कस्टडी बुधवार को खत्म होने वाली है. इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस यह भी कोशिश कर रही है कि कस्टडी बढ़ाकर उससे और पूछताछ की जा सके, ताकि मामले से जुड़े सभी राज सामने आ सकें.

    इसी मामले से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा पड़ोसी अहिल्यानगर जिले से सामने आया है. यहां पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, जिनमें अशोक खरात की पत्नी कल्पना भी शामिल है. आरोप है कि इन लोगों ने एक जमीन मालिक को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का शिकार बनाया.

    शिर्डी पुलिस ने इस धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनकी पहचान अरविंद बावके और किरण सोनावणे के रूप में हुई है.

    पुलिस के मुताबिक, एक जमीन मालिक ने कल्पना खरात से 5.52 करोड़ रुपये का असुरक्षित कर्ज लिया था और इसके बदले अपनी 4 एकड़ जमीन गिरवी रखी थी. बाद में उसने करीब 1.5 करोड़ रुपये लौटा भी दिए, लेकिन आरोप है कि खरात ने जमीन हड़पने की कोशिश की.

    फिलहाल, अशोक खरात की पत्नी कल्पना फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इस पूरे मामले में SIT की जांच तेज हो गई है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
    Next Article 🌺 शीर्षक: “भक्ति, शक्ति और सेवा का प्रतीक – हनुमान जी से जीवन की प्रेरणा” 🌺प्रस्तुति:मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी के प्रेरणादायक शब्दों में,जन-जन तक यह संदेश पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास —प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    April 3, 2026

    राजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

    April 1, 2026

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    March 31, 2026

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    March 29, 2026

    पुरानी रंजिश और खूनी खेल… खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार

    March 24, 2026

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    March 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    🙏 प्रेरणादायक संदेश 🙏 जब भी जीवन की राह कठिन लगे, जब हर तरफ अंधेरा…

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    April 4, 2026

    ✨🙏 GOOD FRIDAY SPECIAL – FAITH, FASHION AUR SUCCESS KI KAHANI 🙏✨👑 गोवा की फैशन क्वीन – एंटोनेटा ब्रिजेट फर्नांडिस 👑🌟 “Fashion सिर्फ कपड़े नहीं… आपकी पहचान है।” 🌟

    April 3, 2026
    Top Trending

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    🙏 प्रेरणादायक संदेश 🙏 जब भी जीवन की राह कठिन लगे, जब…

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरियल क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ आई है, जो…

    ✨🙏 GOOD FRIDAY SPECIAL – FAITH, FASHION AUR SUCCESS KI KAHANI 🙏✨👑 गोवा की फैशन क्वीन – एंटोनेटा ब्रिजेट फर्नांडिस 👑🌟 “Fashion सिर्फ कपड़े नहीं… आपकी पहचान है।” 🌟

    By जनकल्याण टाइमApril 3, 2026

    इस पावन Good Friday के अवसर पर, जहां पूरी दुनिया प्रभु यीशु…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.