Close Menu
    What's Hot

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई 🚨🇮🇳 राष्ट्रपति भवन पहुंची न्याय की गुहार!35 साल तक महाराष्ट्र पुलिस की सेवा करने वाले सेवा निवृत्त पुलिसकर्मी की ₹13 लाख की जीवनभर की कमाई फंसी!🔴 अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति भवन पर…

    July 8, 2026

    आमिर खान की तीसरी शादी से क्यों गायब EX पत्नियां रीना दत्ता-किरण राव? सलमान-शाहरुख ने भी बनाई दूरी

    July 8, 2026

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»यूपी के बलरामपुर महल की फोटो कॉपी है मुंबई टर्मिनस रेलवे स्टेशन, देखने को मिलेगा हू-ब-हू नक्शा
    Blog

    यूपी के बलरामपुर महल की फोटो कॉपी है मुंबई टर्मिनस रेलवे स्टेशन, देखने को मिलेगा हू-ब-हू नक्शा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Mumbai Terminus Railway Station is a photo copy of Balrampur Palace of UP, exact map will be seen.
    Mumbai Terminus Railway Station is a photo copy of Balrampur Palace of UP, exact map will be seen.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बलरामपुर का सिटी पैलेस देखकर एक बार लगता है जैसे हम मुंबई के छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस के सामने खड़े हैं। इसे बलरामपुर राज घराने की ओर से बनवाया गया था। इस भवन की विशेषता है कि इसमें ईंटें काटकर नहीं लगाई गईं हैं बल्कि एक खास तरह की ईटों के निर्माण के लिए अलग से भट्ठा खोला गया था। इस भवन को बनने में चार साल लगे थे। कहते हैं कि सिटी पैलेस और मुंबई टर्मिनस को एक ही आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया।

    यही कारण माना जाता है कि उसने बलरामपुर सिटी पैलेस की इमारत जैसा ही मुंबई टर्मिनस बना दिया। लगभग 1870 के आसपास बना सिटी पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। पैलेस में लगभग 150 कमरे हैं। ब्रिटिश हुकूमत में राजमहल के आसपास राज घराने के सैनिक निवास करते थे। इसी वजह से इस पैलेस की सुरक्षा अभेद्य थी। घोड़े व हाथियों को रखने के लिए विशेष इंतजामात थे।

    सन् 1500 में बलरामपुर स्टेट इकौना राजा के अधीन था। बलरामपुर की तालुकेदारी हेमू चौधरी व बल्लभ बढ़ई के हाथ में थी। पहले बलरामपुर रामगढ़ गौरी के नाम से जाना जाता था। सन् 1835 में राजा जय नारायण सिंह ने बलरामपुर को जीत लिया। कालांतर में उनके वंशज महाराजा दिग्विजय सिंह बलरामपुर के राजा हुए। दिग्विजय सिंह के पांच रानियां थीं। उन्होंने रानियों के लिए सिटी पैलेस का निर्माण कराया था। महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह बताते हैं कि राजमहल के आसपास सैनिकों के रहने का स्थान था। युद्ध होने पर तत्कालीन महाराजा अपने किले पटोहाकोट व बेला में चले आते थे। दुश्मन कभी इस पर हमला नहीं कर पाए।

    ब्रिटिश हुकूमत मे तैयार हुआा था नक्शा
    भवन
    का नक्शा ब्रिटिश हुकूमत काल में एक आर्किटेक ने तैयार किया था। उन्होंने ही मुम्बई रेलवे स्टेशन के टर्मिनस का नक्शा बनाया था। मुंबई टर्मिनस व सिटी पैलेस की आकृति एक जैसी दिखती है। उस समय सीमेंट के स्थान पर सुर्खी, मौरंग, गुड़, गोंद, जीरा, चूना आदि प्रयोग किया गया था। सिटी पैलेस में ईटे काटकर नहीं लगाई गईं थीं।

    महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह बताते हैं कि ईटों को अलग-अलग प्रकार के सांचे में ढालने के लिए ईट भट्ठे का निर्माण कराया गया था। भवन को बनाने में चार साल का समय लगा था। लगभग तीन हजार मजदूर व एक हजार कारीगर लगाए गए थे। सभी कारीगर बाहर से बुलाए गए थे। सिटी पैलेस की महत्ता आज भी बरकरार है। उसकी कभी रंगाई पुताई नहीं करानी पड़ी। नाग पंचमी व दशहरा के दिन आज भी हजारों श्रद्धालुओं का मेला यहां लगता है।

    copy of Balrampur Palace of UP Mumbai Terminus Railway Station
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई: लोकल ट्रेन के ब्लॉक से मेट्रो की बल्ले-बल्ले, एक दिन में रिकॉर्ड 2.84 लाख यात्रियों ने किया सफर
    Next Article ललित पाटिल करेगा बड़े नामों का खुलासा, पुणे पुलिस कर रही पूछताछ
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई 🚨🇮🇳 राष्ट्रपति भवन पहुंची न्याय की गुहार!35 साल तक महाराष्ट्र पुलिस की सेवा करने वाले सेवा निवृत्त पुलिसकर्मी की ₹13 लाख की जीवनभर की कमाई फंसी!🔴 अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति भवन पर…

    By जनकल्याण टाइमJuly 8, 2026

    क्या राष्ट्रपति भवन से मिलेगा न्याय?क्या 35 वर्षों तक कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी…

    आमिर खान की तीसरी शादी से क्यों गायब EX पत्नियां रीना दत्ता-किरण राव? सलमान-शाहरुख ने भी बनाई दूरी

    July 8, 2026

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    July 7, 2026
    Top Trending

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई 🚨🇮🇳 राष्ट्रपति भवन पहुंची न्याय की गुहार!35 साल तक महाराष्ट्र पुलिस की सेवा करने वाले सेवा निवृत्त पुलिसकर्मी की ₹13 लाख की जीवनभर की कमाई फंसी!🔴 अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति भवन पर…

    By जनकल्याण टाइमJuly 8, 2026

    क्या राष्ट्रपति भवन से मिलेगा न्याय?क्या 35 वर्षों तक कानून की रक्षा…

    आमिर खान की तीसरी शादी से क्यों गायब EX पत्नियां रीना दत्ता-किरण राव? सलमान-शाहरुख ने भी बनाई दूरी

    By जनकल्याण टाइमJuly 8, 2026

    आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी हैं. दोनों की शादी शानदार…

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    By जनकल्याण टाइमJuly 7, 2026

    देश के जाने-माने शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.