मुंबई: लोकल ट्रेन के ब्लॉक से मेट्रो की बल्ले-बल्ले, एक दिन में रिकॉर्ड 2.84 लाख यात्रियों ने किया सफर

मुंबई: लोकल ट्रेन की वेस्टर्न लाइन पर पिछले कुछ दिनों से ब्लॉक चल रहा है। ब्लॉक के चलते रोजाना करीब 200 ट्रेनें रद्द हो रही हैं। लोकल ट्रेन के ब्लॉक ने मुंबई की नई मेट्रो लाइन की बल्ले-बल्ले कर दी है। मंगलवार को मेट्रो-7 और मेट्रो-2 ए कॉरिडोर पर एक दिन में रिकॉर्ड यात्रियों ने सफर किया है। 31 अक्टूबर को 2.84 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। सामान्य तौर पर मेट्रो की इस लाइन पर रोजाना करीब 2 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन रेलवे लाइन पर जारी मरम्मत कार्य के कारण लोकल सेवा बाधित रही। ऐसे समय में मुंबई की नई मेट्रो लाइन ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित कर दी है।
9 दिन में 1.87 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
अप्रैल 2022 में मुंबई को मेट्रो 7 और 2 ए के रूप में नई मेट्रो लाइन मिली थी। अप्रैल से अब तक इस मेट्रो रूट पर 5,84,51,496 यात्रियों ने सफर किया है। इसमें से 1,87,8,963 यात्रियों ने बीते 9 दिनों में मेट्रो से सफर किया है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को मेट्रो के आठ स्टेशनों को सर्वाधिक यात्रियों मिले हैं। मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार नजर आई है।

हर महीने 5 फीसदी का इजाफा
बता दें कि मुंबई की ट्रैफिक से बचने के लिए लोग लोकल ट्रेनों से सफर करना पसंद करते हैं। वहीं, जिन स्थानों पर लोकल ट्रेन की सुविधा नहीं है, अब वहां भी मेट्रो लाइन तैयार करने का काम सरकार कर रही है। इसका फायदा यह हो रहा है कि लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित होने पर लोग विकल्प के रूप में मेट्रो सुविधा का लाभ उठाने लगे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed