कॉमेडी के बादशाह बी आशीष की एक और धमाकेदार वीडियो

मुंबई। आज कल के जमाने में लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल काम होता जा रहा है। सभी अपनी जिंदगी में इतने मग्न और गुम रहते हैं कि हंसना कहीं भूल से गए हैं। लेकिन हमारे पास कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन्स ऐसे हैं, जो अपने अंदाज से रोते हुए को भी हंसा दें। इन्हीं में से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बी आशीष हैं। बी आशीष कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिसे कोई भी पहचानने से इंकार नहीं कर सकता। वह अपनी वीडियोज के चलते हर तरफ चर्चाओं में रहते हैं और उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। आज बी आशीष अपनी कॉमेडी की एक नई पेशकश के साथ दस्तक देने जा रहे हैं, जिसका मजेदार वीडियो आरएलजी प्रोडक्शन ने रिलीज किया है। सामने आए वीडियो में बी आशीष अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *