नवसारी जिले में तेंदुए के संदिग्ध हमले में महिला की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

नवसारी। गुजरात के नवसारी जिले के एक गांव में तेंदुए ने 24 वर्षीय एक महिला को मार डाला। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात चिखली तालुका के सदकपोर गांव में हुई। चिखली के रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) आकाश पडशला ने कहा कि प्रथम दृष्टया ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को तेंदुए ने तब मार डाला जब वह कल रात शौच के लिए गई थी।

उन्होंने कहा, “मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस की मदद ली गई।” उन्होंने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता छाया पटेल की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब महिला घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामीण उसकी तलाश में निकले और उन्हें उसका शव मिला।

इस घटना से पहले अमरेली जिले में भी एक महिला की हुई मौत
बताया गया कि चिखली पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना अमरेली जिले के तलाला तालुका के वडाला गांव में एक 55 वर्षीय महिला पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

गुजरात में तेंदुओं की आबादी में वृद्धि देखी गई है, नवीनतम जनगणना के अनुसार 2023 में राज्य में बड़ी बिल्ली की संख्या 2,274 हो गई है, जो 2016 में 1,395 से 63 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *