चार्जिंग के लिए रखे इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी में ब्लास्ट, आग से 3 झुलसे

सूरत। इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच शुक्रवार तड़के पुणागाम क्षेत्र में मकान में चार्जिंग की लिए रखी बैटरी में धमाके के साथ आग लगने से तीन जने झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दमकल विभाग के मुताबिक, हादसा पुणागाम की रंग अवधूत सोसायटी में हुआ। यहां रहने वाले हर्षल गोहिल ने गुरुवार रात अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी घर में चार्जिंग के लिए रखी थी।

तड़के करीब साढ़े तीन बजे बैटरी में धमाके के साथ आग भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनकर घर में सो रहे हर्षल समेत तीनों युवक जाग गए। देखा तो घर में आग लगी हुई थी।

तीनों आग के बीच से बाहर दौड़े, जिससे वे झुलस गए। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *