Close Menu
    What's Hot

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    May 31, 2026

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सगे-सोयरे अध्यादेश जारी किया तो पूरी मुंबई को कर देंगे जाम, ओबीसी आंदोलनकर्ता हाके की शिंदे सरकार को चेतावनी
    Blog

    सगे-सोयरे अध्यादेश जारी किया तो पूरी मुंबई को कर देंगे जाम, ओबीसी आंदोलनकर्ता हाके की शिंदे सरकार को चेतावनी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    hake-warn-shinde-government-if-sagay-soyire-ordinance-is-issued-then-we-will-jam-entire-mumbai
    hake-warn-shinde-government-if-sagay-soyire-ordinance-is-issued-then-we-will-jam-entire-mumbai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार मराठा और ओबीसी समाज के बीच की लड़ाई में बुरी तरह से फंस गई है। एक तरफ मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल मराठों और उनके सगे सोयरे (सगे-संबंधियों) को आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। मांग मंजूर नहीं करने पर महायुति के सभी 288 उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में हराने की चेतावनी दे रहे हैं तो वहीं ओबीसी आरक्षण के पैरोकार लक्ष्मण हाके ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने सगे सोयरे अध्यादेश लागू किया तो वे मुंबई जाम कर देंगे। बता दें कि एक तरफ मनोज जरांगे पाटिल, मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों के लिए ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। निर्णय लेने के लिए उनकी तरफ से सरकार को दी गई 13 जुलाई की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई है। इस मौके पर मनोज जरांगे की छत्रपति संभाजीनगर में होने वाली शांति रैली सभी की नजरे टिकी हैं। इस रैली में जरांगे के नए कदम की घोषणा से पहले ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। लक्ष्मण हाके ने कहा है कि सरकार यदि सगे-सोयरे अध्यादेश जारी करती है और मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने का निर्णय लेती है को हम मुंबई जाम कर देंगे।

    सीएम शिंदे से की अपील
    शुक्रवार को नवनाथ वाघमारे के साथ सांगोला तलसील पहुंचे लक्ष्मण हाके ने ओबीसी समाज के लोगों को संबोधित करने के दौरान ओबीसी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मनोज जरांगे की आलोचना की। हाके ने सीएम शिंदे को याद दिलाया कि वे राज्य के 12 करोड़ लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं। जिनमें 60 प्रतिशत लोग ओबीसी समाज के हैं और ओबीसी समाज ने महायुति को वोट दिया है। इसलिए सगे-सोयरे अध्यादेश लागू न करें, ऐसी अपील भी उन्होंने की। इससे सीएम शिंदे एक तरफ मनोज जरांगे पाटिल को दिए गए वचन और दूसरी तरफ लक्ष्मण हाके की चेतावनी से राज्य सरकार दुविधा में फंस गई है।

    जरांगे को दी चुनौती
    ओबीसी आरक्षण के पैरोकार लक्ष्मण हाके ने मनोज जरांगे पाटिल को चुनौती देते हुए कहा कि वह 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की चेतावनी दे रहे हैं, तो वे ऐसा करके देख लें।

    hake-warn-shinde-government-if-sagay-soyire-ordinance-is-issued-then-we-will-jam-entire-mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअटल बिहारी होते तो वह भी लगाते आपातकाल, संविधान हत्या दिवस पर भड़के संजय राउत
    Next Article उपचुनाव में INDIA का बजा डंका; 13 में से 10 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में 2
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    अजमेर में एक जलती हुई स्कॉर्पियो से चार लाशें मिलीं तो हर किसी को लगा…

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026
    Top Trending

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    अजमेर में एक जलती हुई स्कॉर्पियो से चार लाशें मिलीं तो हर…

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल मुंबई के बांद्रा…

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.