शिल्पा शेट्टी से फ्लाइट में चिढ़ गई फराह खान! लोगों को दी ये सलाह

मुंबई: शिल्पा शेट्टी और फराह खान दोनों फ्लाइट के सफर के दौरान एक साथ नजर आए। दोनों की सीट साथ में थी, लेकिन शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी की वजह से फराह खान को फ्लाइट में कुछ नहीं खाने का मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्हें अपनी सीट बदलनी पड़ी। दरअसल यह सब कुछ मजाक मस्ती में हो रहा था, लेकिन फराह खान में लोगों को सलाह दी है कि फ्लाइट में सफर के दौरान वह शिल्पा शेट्टी के बगल की सीट पर ना बैठें, क्योंकि उन्हें कुछ भी खाने नहीं मिलेगा, लेकिन अपना मन मार कर भी आप शिल्पा शेट्टी के जितने खूबसूरत नहीं दिख पाएंगे।

बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान अपनी ह्यूमर के लिए पहचानी जाती हैं। उनका ऐसा ही ह्यूमर शिल्पा शेट्टी के साथ सफर के दौरान भी नजर आया। दोनों फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस बीच फराह खान को ब्रेकफास्ट की पेशकश की गई। फराह खान ने मेनू लिस्ट के हिसाब से अपने लिए आर्डर करना शुरू किया। लेकिन शिल्पा शेट्टी उन्हें इशारे से मना करती नजर आईं। आखिरकार तंग आकर फराह खान ने अपनी सीट बदलने का फैसला लिया। यह वीडियो फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमें एक्ट्रेस और डायरेक्टर की मस्ती साफ नजर आ रही है। वीडियो काफी फनी है और फैंस नहीं इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा हुआ आपने अपनी सीट बदल ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फराह खान के इस वीडियो पर फैंस फराह खान के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा है कि आप बहुत क्यूट हैं और आपको देखते ही फेस पर स्माइल आ जाती है। एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि आपका अंदाज़ वाकई मजेदार था। इस वीडियो के साथ कैप्शन में फराह खान ने लिखा है की फ्लाइट में कभी भी शिल्पा शेट्टी के बगल वाली सीट पर ना बैठें, क्योंकि आप कुछ खा नहीं पाएंगे और शिल्पा शेट्टी की तरह खूबसूरत भी नहीं दिख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *