128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट भी शामिल किया जाएगा। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक- क्रिकेट के साथ ही फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को भी इवेंट में शामिल किया गया है। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट मंगलवार शाम तक लॉस एंजिलिस ओलिंपिक कमेटी कर सकती है।

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी रविवार से मुंबई में शुरू हो रहे IOC के 141वें सेशन में दी जाएगी।

हालांकि, लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में टी-20 फॉर्मेट में मेंस और विमेंस मुकाबले होंगे। इसके पीछे एशिया का कमर्शियल मार्केट भी बहुत बड़ी वजह है। कम से कम भारत में तो इसका जबरदस्त क्रेज है और इस वक्त हमारी इकोनॉमी दुनिया में पांचवें नंबर पर है।

भारत की वजह से शामिल हो रहा क्रिकेट

ब्रिटिश अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा- हमने जुलाई में ही बता दिया था कि लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय है। इसकी वजह ये है कि ओलिंपिक कमेटी भारत की करीब 1.5 अरब आबादी और यहां के फाइनेंशियल रिर्सोसेज को अनदेखा करने की हालत में नहीं है। हालांकि, लॉस एंजिलिस कमेटी और IOC के बीच बातचीत में कई बार दिक्कतें भी आईं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक- भारत में अभी ओलिंपिक ब्रॉडकास्टिंग राइट्स इंडिविजुअल गेम्स पर बेस्ड हैं और इनकी मार्केट वैल्यू तकरीबन 20 लाख डॉलर है। यह आंकड़ा पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिहाज से तय किया गया है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर भारत के क्रिकेट मैचों को शुमार कर लिया जाए तो यह आंकड़ा आसानी से कई गुना ज्यादा हो सकता है।

1900 के ओलिंपिक में था क्रिकेट
यह पहली बार नहीं है जब ओलिंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा। इसके पहले पेरिस ओलिंपिक (साल 1900) में भी क्रिकेट खेला जा चुका है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने गोल्ड मेडल के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन की टीम 158 रन से जीत गई थी।

क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया है। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *