Close Menu
    What's Hot

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026

    🌸 श्रद्धा, सबूरी और करुणा—साईं बाबा का जीवन संदेश 🌸(एक विस्तृत प्रेरणादायक आध्यात्मिक कथा)✍️ बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से जन–जन तक संदेश

    February 7, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»बरेली: पड़ोस की रहने वाली अलग धर्म की लड़की संग फरार हुआ सद्दाम, भीड़ ने घर फूंक डाला
    Blog

    बरेली: पड़ोस की रहने वाली अलग धर्म की लड़की संग फरार हुआ सद्दाम, भीड़ ने घर फूंक डाला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Saddam eloped with a girl from the neighbourhood belonging to a different religion
    Saddam eloped with a girl from the neighbourhood belonging to a different religion
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के एक गांव में गुस्साई भीड़ ने कानून को अपने हाथों में ले लिया। एक 21 वर्षीय व्यक्ति के घर में आग लगा दी। उस पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की एक अन्य समुदाय की 20 वर्षीय महिला को कथित तौर पर भगाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब शुक्रवार रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की। पुलिस किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। सीनियर अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आस-पास के पुलिस स्टेशनों से अतिरिक्त बल भेजा। इसके बाद स्थिति को काबू में लाया जा सका। पुलिस ने इस मामले में लड़की को भगाने के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। वहीं, सद्दाम के घर में आगजनी केस में भी तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

    बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को बताया कि घटना बरेली जिले के सिरौली सीमा के अंतर्गत चंदूपुरा शिवनगर में हुई है। शिकायत मिली थी कि 20 वर्षीय महिला 29 जुलाई को अपने पड़ोसी मोहम्मद सद्दाम के साथ भाग गई थी। गुरुवार रात को दोनों को ढूंढ लिया गया और शुक्रवार को महिला को उसके पिता को सौंप दिया गया। सद्दाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बाद में रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने सद्दाम के घर में कुछ सामान तोड़ दिया और एक चारपाई को आग लगा दी। इस मामले में 21 आरोपियों की पहचान की गई है और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने की बीएनएस धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    महिला के पिता की शिकायत पर सद्दाम के खिलाफ अपहरण के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सिरौली के एसएचओ लव सिरोही, सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह और एक कांस्टेबल को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब गांव में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। आगे की जांच जारी है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गांव में करीब 10 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी है और यहां का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी है।

    अधिकारी ने कहा कि हिंदू लड़की और सद्दाम की स्कूलिंग पूरी हो चुकी है। दो साल पहले दोनों में प्यार हो गया था। 29 जुलाई को वे दोनों एक साथ भाग गए। इस मामले में महिला के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, उन्होंने लिखित में दिया कि वे सद्दाम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हालांकि, शुक्रवार की रात को स्थिति हिंसक हो गई। भीड़ ने सद्दाम के घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर मौजूद सामानों को तोड़ दिया और आग लगा दी। डायल-112 की टीम पहुंची, तो उस पर भी हमला किया गया। इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाया गया।

    लड़की की मां का आया बयान
    चंदूपुरा शिवनगर के स्थानीय लोगों ने कहा कि कोई भी हिंसा के पक्ष में नहीं है। उन्होंने मौके पर पुलिस की मौजूदगी की सराहना भी की। गांव के मुखिया प्रवेश कुमार ने कहा कि यहां कभी कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं रहा। हम हमेशा एक साथ शांति से रहते थे। मुस्लिम व्यक्ति ने किसान की बेटी को भगाया। इसके बाद स्थिति खराब हो गई। लड़की के समुदाय के लोग अधिक संख्या में हैं, इसलिए उन्होंने सद्दाम के घर को निशाना बनाया।
    घटना को लेकर लड़की की मां ने कहा कि सद्दाम और उसके साथी अक्सर मेरी बेटी को धमकाते थे। वह उसे जबरदस्ती ले गया और गांव वाले इस घटना से नाराज हो गए। उनके घर पर हमला कर दिया। उन्होंने दुखी होते हुए कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि वे (सद्दाम और उसके साथी) हमारी बेटियों से दूर रहें।

    Bareilly burnt down his house Chandupura Shivnagar Saddam Sirauli border UP
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोफे पर सो रहा मासूम.. घर में घुसा आवारा कुत्ता, बच्चे पर भयंकर हमला कर दिया और फिर
    Next Article UP: प्रेमी संग इस हाल में थी महिला इंस्पेक्टर, देखते ही घरवालों ने किया ये हाल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमFebruary 7, 2026

    आज के डिजिटल युग में जहाँ साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं मुंबई…

    🌸 श्रद्धा, सबूरी और करुणा—साईं बाबा का जीवन संदेश 🌸(एक विस्तृत प्रेरणादायक आध्यात्मिक कथा)✍️ बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से जन–जन तक संदेश

    February 7, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026
    Top Trending

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमFebruary 7, 2026

    आज के डिजिटल युग में जहाँ साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे…

    🌸 श्रद्धा, सबूरी और करुणा—साईं बाबा का जीवन संदेश 🌸(एक विस्तृत प्रेरणादायक आध्यात्मिक कथा)✍️ बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से जन–जन तक संदेश

    By जनकल्याण टाइमFebruary 7, 2026

    शिरडी की पावन धरती पर जब भी साईं बाबा का नाम लिया…

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    By जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2026

    ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है.…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.