Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सेबी लेकर आएगी कड़े नियम, सट्टेबाजी अब नहीं होगी आसान
    Blog

    सेबी लेकर आएगी कड़े नियम, सट्टेबाजी अब नहीं होगी आसान

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    SEBI will bring strict rules, betting will not be easy now
    SEBI will bring strict rules, betting will not be easy now
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने सट्टेबाजी आधारित कारोबार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सेबी ने सट्टेबाजी पर आधारित कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कुछ नियमों को कड़ा कर दिया है। सेबी ने कॉन्ट्रेक्ट साइज में संशोधन और ऑप्शन प्रीमियम के अग्रिम कलेक्शन का प्रावधान कर इंडेक्स डेरिवेटिव से जुड़े नियमों को और भी सख्त करने का प्रस्ताव रखा है। सेबी का यह प्रस्ताव केंद्रीय बजट में डेरिवेटिव खंड में खुदरा कारोबारियों की अत्यधिक दिलचस्पी से उपजी चिंताओं को दूर करने के लिए एक अक्टूबर से वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) बढ़ाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है।

    आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2023-24
    इससे पहले, आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2023-24 में भी डेरिवेटिव खंड में खुदरा निवेशकों की बढ़ती रुचि पर चिंता जताई थी। समीक्षा के मुताबिक, एक विकासशील देश में सट्टा कारोबार की कोई जगह नहीं है।

    कारोबार के दौरान निगरानी
    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने परामर्श पत्र में साप्ताहिक सूचकांक उत्पादों को तर्कसंगत बनाने, सौदे के दायरे की दिन में कारोबार के दौरान निगरानी, ​कीमतों को वाजिब बनाने, एफएंडओ सौदों के निपटान के दिन कैलेंडर स्प्रेड लाभ को हटाने और निकट अनुबंध समाप्ति मार्जिन को बढ़ाने जैसे उपायों का प्रस्ताव रखा है।

    सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित
    सेबी ने इन प्रस्तावों पर 20 अगस्त तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। बाजार नियामक ने कहा कि व्यापक बाजार मापदंडों में देखी गई वृद्धि को देखते हुए सूचकांक डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए न्यूनतम अनुबंध आकार को दो चरणों में संशोधित किया जाना चाहिए।

    अनुबंध का न्यूनतम मूल्य 20 लाख रुपये
    पहले चरण के तहत, शुरुआत में डेरिवेटिव अनुबंध का न्यूनतम मूल्य 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होना चाहिए। सेबी के मुताबिक, छह महीने के बाद दूसरे चरण के तहत अनुबंध का न्यूनतम मूल्य 20 लाख रुपये और 30 लाख रुपये के बीच रखा जाना चाहिए।
    आपको बता दें कि संसद में इस हफ्ते ही आर्थिक समीक्षा पेश की गई है, जिसमें कई प्रकार के नियमों में संशोधन और प्रावधान किया जाने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की है। इस आर्थिक समीक्षा बैठक में भारत में चीनी निवेश की बात की सामने आयी थी।

    betting betting will not be easy now New Delhi SEBI strict rules
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघाटकोपर होर्डिंग मामले में उच्चस्तरीय जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन
    Next Article वायनाड जाते समय सड़क हादसे का शिकार हुई केरल की स्वास्थ्य मंत्री
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Top Trending

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं. रणदीप की…

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    🙏 संदेश की भावना जब भी हम भगवान और संतों की तस्वीरों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.