वायनाड जाते समय सड़क हादसे का शिकार हुई केरल की स्वास्थ्य मंत्री

मलाप्पुरम: केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में 143 लोगों की मौत हो गई और करीब 128 लोगों के घायल हुए है। लैंडस्लाइड होने एक दिन बाद बुधवार को बचावकर्मियों ने फिर से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच खबर सामने आई है कि बचाव कार्यों के समन्वय के लिए भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का वाहन बुधवार सुबह मंजेरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 7.10 बजे हुई। उसने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के वाहन ने एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, घटना में मंत्री को हल्की चोट आई है और उन्हें मंजेरी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि जॉर्ज की हालत स्थिर हैं।

तलाश एवं बचाव अभियान शुरू
भूस्खलन की घटनाओं में 143 लोगों की मौत होने और करीब 128 लोगों के घायल होने एक दिन बाद बुधवार को बचावकर्मियों ने फिर से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। वायनाड में तैनात सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य आपात सेवा के कर्मियों ने तलाश अभियान फिर शुरू किया। बचावकर्मी भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अब तक 143 लोगों की मौत
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार तड़के कई जगहों पर भारी बारिश के बाद आए विनाशकारी भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई है और 128 लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस आपदा में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। केरला के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार तड़के हुई भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं तथा बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *