Close Menu
    What's Hot

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी
    Bussiness

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी तरह टूटने के बाद अचानक दोनों इंडेक्स में तेज रिकवरी आई.

    शेयर मार्केट में गुरुवार को एक बार गिरावट आई और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन में खुले. लेकिन खास बात ये रही है कि तेज गिरावट लेकर खुलने के कुछ ही मिनटों में रिकवरी भी जोरदार देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ करीब 500 अंक फिसल गया, लेकिन कुछ देर में ही गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ गई. कुछ ऐसा ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स के साथ ही देखने को मिला है.

    दो घंटे के कारोबार में ही बाजी पलटी हुई नजर आई और सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में आ गए. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 150 अंक चढ़कर, जबकि NSE Nifty भी 50 अंक की बढ़त लेकर ट्रेड करता दिखाई दिया.

    सेंसेक्स-निफ्टी की बदली-बदली चाल

    गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,346 की तुलना में गिरकर 73,935 पर खुला और फिर अचानक फिसलकर 74,200 के लेवल पर आ गया. हालांकि गिरावट की तेज रफ्तार कुछ ही देर बाद धीमी पड़ गई और ये 30 शेयरों वाला इंडेस्क 140 अंक के आसपास फिसलकर कारोबार करता हुआ नजर आया.

    NSE Nifty की बात करें, तो ये पिछले बंद 23,405 के मुकाबले गिरावट लेकर 23,282 पर ओपन हुआ और फिसलते हुए कुछ ही मिनटों में 23,247 तक चला गया. इसके बाद दोनों इंडेक्स में सुधार आया और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर, जबकि निफ्टी 50 अंक की बढ़त लेकर कारोबार करता दिखा.

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर Coal India, Adani Enterprises, Grasim, ONGC, Adani Ports तेज बढ़त के साथ ओपन हुए, तो वहीं Infosys, HCL Tech, Cipla, Eicher Motors और M&M के शेयरों ने रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की.

    बुधवार को ऐसा था बाजार का हाल

    बीते कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 74,649 की तुलना में गिरकर 74,507 पर खुला था और फिर देखते ही देखते फि‍सलकर 73,492 के लेवल पर आ गया था. हालांकि, अंत में ये तेज रिकवरी के साथ 303 अंक फिसलकर 74,346 पर क्लोज हुआ था.

    पहले ही मिले थे गिरावट के संकेत

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. जहां Gift Nifty 200 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं तमाम एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ नजर आया था. जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) करीब 1500 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग (HangSeng) करीब 400 अंक और साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स (KOSPI) 170 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था.

    इन शेयरों से बाजार को सपोर्ट

    शुरुआती तेज गिरावट से उबारने में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों का रोल रहा, जिन्होंने मार्केट को सपोर्ट दिया. इनमें बीएसई लार्जकैप में शामिल Eternal Share (2%), Titan Share (1.50%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप में Voltas Share (5%), Dixon Share (2%), Suzlon Share (1.90%) की तेजी में नजर आए.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं
    Next Article सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील, खौफ में शेयर बाजार, खुलते ही क्रैश

    May 11, 2026

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति करने जा रही…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Top Trending

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी…

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    फिल्म काला हिरण विवादों में बनी हुई है. मेकर्स को सलमान खान…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.