Close Menu
    What's Hot

    कुल्हाड़ी, हथौड़ा और 3 मर्डर… दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी

    May 16, 2026

    आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

    May 15, 2026

    चांदनी चौक में मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»कुल्हाड़ी, हथौड़ा और 3 मर्डर… दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी
    Crime

    कुल्हाड़ी, हथौड़ा और 3 मर्डर… दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी रविंद्र सिंह ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात कबूल की. मानसिक तनाव और परिवार की चिंता या कुछ और.. क्या है खूनी खेल की असली वजह.

    जमशेदपुर में एक जगह का नाम है एग्रिको. वहां टाटा स्टील में काम करने वाले एंप्लाइज़ रहते हैं. अनगिनत क्वार्टर वाला वो इलाका आम तौर पर शांत ही रहता है. लेकिन बीते सोमवार की सुबह उसी एग्रिको रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर एल फाइव-13 में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने सिर्फ एग्रिको ही नहीं बल्कि पूरे शहर को दहला दिया. उस वारदात को जानकर हर कोई हैरान था कि कोई शख्स ऐसा कैसे कर सकता है?

    दरअसल, वहां रहने वाले 61 साल के एक रिटायर्ड टिस्को कर्मी ने लोकल पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी है. पुलिस चाहे तो आकर लाशें उठा ले जाए. ये सुनते ही पुलिस वालों के भी हाथ-पांव फूल गए.

    तब तक यहां रहने वाले लोगों के फोन पर कोई रिस्पॉन्स ना मिलने पर रिश्तेदारों ने पड़ोसियों को इत्तिला दे दी और पड़ोसी मकान में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जब पुलिस की एंट्री हुई, तो अंदर का मंजर देख कर मानों सबकी सांसें ही अटक गई. जहां घर के अंदर तीन-तीन लाशें पड़ी थीं. कत्ल के आरोपी रविंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह की लाश, उनकी 31 साल की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और 28 साल के बेटे रविकेष की लाश.

    कातिल ने अपनी पत्नी को जहां किचन में ही मार डाला था, वहीं बेटी और बेटे की लाशें अलग-अलग कमरों में उनके बिस्तरों पर पड़ी थी. रविंद्र ने ना सिर्फ कत्ल की बात कबूल कर ली, बल्कि ये भी बताया कि उसने किस तरह से एक-एक कर कुल्हाड़ी और हथौड़े से तीनों की जान ली. कत्ल के वक्त बेटा और बेटी गहरी नींद में थे.

    अब सवाल है कि आखिर परिवार के मुखिया ने ही अपने कुनबे को क्यों खत्म कर दिया? तो जवाब है दिमागी फितूर. असल में रविंद्र सिंह अक्सर इस बात से परेशान रहता था कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार का ख्याल कौन रखेगा? और बस इसी सोच ने उससे ये कत्ल करवा दिया.

    खुद रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में ये बात बताई, जबकि उसके रिश्तेदारों ने बताया कि कुछ ऐसी ही सोच के चलते महज 2 महीने में उसका वजन 10 किलो कम हो चुका था और उसका इलाज भी चल रहा था. लेकिन ये सोच इतनी जानलेवा साबित होगी, ये किसी ने नहीं सोचा था.

    फरवरी में रविंद्र टाटा स्टील से रिटायर हुए थे. तभी उसके स्वभाव में बदलाव आया. अब उसकी पड़ताल हो रही है. पुलिस आरोपी के तमाम मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों के लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन खंगाल रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियारों पर मिले फिंगरप्रिंट्स और खून के धब्बों का मिलान आरोपी के बयानों से किया जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    चांदनी चौक में मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

    May 15, 2026

    नरसिंहपुर कांड पर पुलिस का खुलासा पूर्व प्रेमी संग मिलकर कर दी नए प्रेमी की हत्या

    May 11, 2026

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    May 9, 2026

    मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई

    May 9, 2026

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    May 7, 2026

    राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची सरकार, 12 मई को अगली सुनवाई

    May 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कुल्हाड़ी, हथौड़ा और 3 मर्डर… दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी

    By जनकल्याण टाइमMay 16, 2026

    जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी रविंद्र सिंह ने पत्नी, बेटे और…

    आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

    May 15, 2026

    चांदनी चौक में मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Top Trending

    कुल्हाड़ी, हथौड़ा और 3 मर्डर… दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी

    By जनकल्याण टाइमMay 16, 2026

    जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी रविंद्र सिंह ने…

    आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

    By जनकल्याण टाइमMay 15, 2026

    इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला आज (16 May…

    चांदनी चौक में मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमMay 15, 2026

    दिल्ली के चांदनी चौक के ऐतिहासिक नवग्रह मंदिर से चोरी हुई शनिदेव…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.