
सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त मनीषा मांढरे को गिरफ़्तार किया है. पेपर लीक मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है
मनीषा मांढरे नीट यूजी-2026 की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं. उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था.
जांच में पता चला है कि उन्हें बॉटनी और ज़ूलॉजी प्रश्नपत्रों तक पूरी एक्सेस दी गई थी.
वह पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफ़ेसर के रूप में काम कर रही हैं.

