Close Menu
    What's Hot

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    July 6, 2026

    बारिश की पृष्ठभूमि में सभी शासकीय तंत्र 24×7 ‘अलर्ट मोड’ पर रहें- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    July 6, 2026

    🚆 मुंबई से गोवा रेल यात्रा: हर सफर बने यादगार, जानिए पूरी जानकारी जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल🌐 jankalyantime.in

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
    Crime

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसका मकसद भारत में अशांति फैलाना था.

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े इस मॉड्यूल के दो ऑपरेटिव की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हो गई है. बरामद हथियारों और खुलासों से संकेत मिले हैं कि देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी

    पुलिस ने इमरान (37) और मोहम्मद कमरान (27) नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों इस अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर के तौर पर काम कर रहे थे. दोनों को 2 अप्रैल को IGI एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया.

    इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को पकड़ा जा चुका था. अब इन दो नई गिरफ्तारियों के बाद कुल आरोपियों की संख्या 12 हो गई है. पुलिस अब तक 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियार और 211 कारतूस बरामद कर चुकी है. इनमें एक मशीन गन भी शामिल है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए UAPA की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि इमरान और कमरान नेटवर्क के मास्टरमाइंड शाहबाज अंसारी के बेहद करीबी हैं. इमरान उसका साला है, जबकि कमरान उसका चचेरा भाई है. दोनों पिछले करीब एक साल से इस आतंकी मॉड्यूल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे. इमरान उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद का रहने वाला है.

    वो अपने भाई के साथ डेयरी का काम करता है, जबकि कमरान बुलंदशहर में चूड़ी की दुकान पर काम करता है. सामान्य जीवन जीने वाले ये दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा बने हुए थे. इनका मुख्य काम नेपाल से आने वाली हथियारों की खेप को रिसीव करके सुरक्षित तरीके से भारत लाना था.

    इसके बाद आगे सप्लाई करना था. दोनों लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी का पूरा जिम्मा संभालते थे. ये नेटवर्क बेहद सुनियोजित और हाई-टेक तरीके से काम कर रहा था. हथियारों को पहले पाकिस्तान से मंगाया जाता था, फिर उन्हें थाईलैंड के रास्ते नेपाल पहुंचाया जाता था, ताकि सीधे भारत से कनेक्शन छिपाया जा सके.

    नेपाल पहुंचने के बाद हथियारों को अलग-अलग हिस्सों में तोड़ दिया जाता था. इसके बाद आरोपियों द्वारा गैर-कानूनी रास्तों से भारत लाया जाता था. यहां पहुंचने के बाद उन्हें फिर से जोड़कर तैयार किया जाता और गुप्त ठिकानों पर रखा जाता था. तस्करी करने वाली गाड़ियों में बेहद प्रोफेशनल तरीके से छिपे हुए खांचे बनाए जाते थे.

    ये खांचे इतने चालाकी से तैयार किए जाते थे कि सामान्य जांच में उनका पता लगाना लगभग नामुमकिन होता था. बरामद की गई मारुति स्विफ्ट कार में भी ऐसे ही खांचे पाए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक 0.30 बोर की चाइनीज पिस्टल, एक 0.32 बोर का रिवॉल्वर और 11 कारतूस बरामद किए हैं.

    इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार को भी जब्त किया गया है. जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे ISI का हाथ है. यह नेटवर्क भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा था. मास्टरमाइंड शाहबाज अंसारी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था.

    उनके निर्देश पर भारत में गुर्गों के जरिए हथियारों की सप्लाई करवाता था. हथियारों की बिक्री से मिलने वाला पैसा भी आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था. पुलिस का मानना है कि ये हथियार किसी बड़े आतंकी हमले के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे. धार्मिक कार्यक्रमों, त्योहारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की साजिश थी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन
    Next Article शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 270 अंक लुढ़का, Nifty 22700 के नीचे
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस की गाड़ी से खींचकर युवक की हत्या, बवाल के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 2, 2026

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड में नया खुलासा! लोकेशन ट्रेस होने का डर, मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    देश के जाने-माने शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार फिर लद्दाख, हिमालय…

    बारिश की पृष्ठभूमि में सभी शासकीय तंत्र 24×7 ‘अलर्ट मोड’ पर रहें- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    July 6, 2026

    🚆 मुंबई से गोवा रेल यात्रा: हर सफर बने यादगार, जानिए पूरी जानकारी जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल🌐 jankalyantime.in

    July 6, 2026
    Top Trending

    🚨 BREAKING STORY | जन कल्याण टाइम मुंबई 📸 प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज़ भी अनसुनी रह जाएगी?

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    देश के जाने-माने शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार…

    बारिश की पृष्ठभूमि में सभी शासकीय तंत्र 24×7 ‘अलर्ट मोड’ पर रहें- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन मुंबई,मुंबई सहित तटीय जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे…

    🚆 मुंबई से गोवा रेल यात्रा: हर सफर बने यादगार, जानिए पूरी जानकारी जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल🌐 jankalyantime.in

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    मुंबई से गोवा तक का रेल सफर भारत के सबसे खूबसूरत और…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.