Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म
    entertainment

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कुणाल कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सक्सेस पर बात की है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की अंदर की बात का खुलासा किया. इस बीच रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय हिंदी फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है. ‘धुरंधर 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर भी इतिहास रचा है.

    फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर लोगों के बीच में दुविधा फैली हुई थी. डायरेक्टर के अनुसार, इंडस्ट्री के कई टॉप फिल्ममेकर्स का मानना था कि फिल्म को अपने ओपनिंग वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ेगा. लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने उन्हें गलत साबित करते हुए अपने पहले सोमवार से ही जोरदार रफ्तार पकड़ ली और अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है.

    बॉलीवुड को था शक

    स्क्रीन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कुणाल कोहली ने बताया कि शुरुआत में इंडस्ट्री ने फिल्म को ज्यादा सपोर्ट नहीं किया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही 102.55 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया. इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कुणाल कोहली ने कहा, ‘जब इंडस्ट्री किसी फिल्म का सपोर्ट नहीं करती, तब भी फिल्म चल जाती है. धुरंधर का तो किसी ने सपोर्ट ही नहीं किया था. मैंने जिन सबसे बड़े डायरेक्टर्स से बात की, उन्होंने कहा- सोमवार को बैठ जाएगी. लेकिन सोमवार को फिल्म और तेजी से चल निकली.’

    कोहली ने ‘बॉर्डर 2’ का भी उदाहरण दिया. डायरेक्टर अनुराग सिंह की बनाई इस फिल्म में सनी देओल ने लीड रोल निभाया है. इस पीरियड वॉर ड्रामा ने इंडस्ट्री की शंकाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल्म की सफलता पर अपनी राय देते हुए कुणाल कोहली ने कहा, ‘बॉर्डर 2 का भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया. लोग कह रहे थे कि दूसरे वीक में थोड़ी बैठ जाएगी. लेकिन फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए. क्या कह रहे हो. ये ब्लॉकबस्टर है. चर्चा खत्म. इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करे या न करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

    कोहली ने खुद भी झेली दिक्कतें

    डायरेक्टर ने अपनी 2004 की रोमांटिक कॉमेडी ‘हम तुम’ का भी जिक्र किया. कुणाल कोहली ने बताया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म के प्रीव्यू शो में न आने की सलाह दी थी, क्योंकि इंडस्ट्री के लोग पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दे सकते थे. उन्होंने कहा, ‘वे यश जी, आदि या सैफ को कॉल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मुझे, यानी फिल्म के डायरेक्टर को कॉल किया. सौ में से एक-दो लोग ऐसे होते हैं, लेकिन शुक्र है कि वो एक-दो लोग होते हैं.’

    जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट सच्चा होता है, तो कोहली ने साफ जवाब दिया, ‘यहां स्क्रैच माय बैक बहुत कम होता है, क्योंकि अगर आप किसी को अपनी पीठ खुजलाने दो, तो वो शायद आपकी पीठ में छुरा घोंप दे.’ ये कहते हुए डायरेक्टर हंस पड़े.

    इस बीच ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सिनेमाघरों में अपनी सफल दौड़ जारी है. फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में चल रही है. इसके लगभग 1,718 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका नेट कलेक्शन 1,088 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’, इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade
    Next Article 📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट ✨📰🌟 “Voice For Change” – मानवता की सच्ची मिसाल: विस्पी बाजी कसाद 🌟नवसारी, गुजरात जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो न केवल दिल को छू जाती है, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने का एक सशक्त संदेश भी देती है। यह कहानी है समाज सेवी विस्पी बाजी कसाद की—एक ऐसा नाम जो आज नवसारी ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में मानवता, सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रसिद्ध सिंगर अजय बाली का नया भजन “गुरुजी दा शुक्राना” हुआ लॉन्च

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.