Close Menu
    What's Hot

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    April 30, 2026

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»राज्यसभा वोटिंग के दिन ‘गायब’ रहे ढाका विधायक फैसल रहमान, अचानक पहुंचे दिल्ली
    Political

    राज्यसभा वोटिंग के दिन ‘गायब’ रहे ढाका विधायक फैसल रहमान, अचानक पहुंचे दिल्ली

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 16, 2026Updated:March 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बिहार में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के में ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने वोटिंग नहीं की। उनके इस तरह से गायब होने पर राजनीतिक विश्लेषक तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं, विधायक ने मां की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली जाने की बात कही है और ये भी कहा कि वह जल्द ही पटना आकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से मुलाकात करेंगे।

    बिहार में राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब ढाका विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फैसल रहमान की गैरमौजूदगी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मतदान के दौरान उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और मतदान सुनिश्चित करने में लगे थे। ऐसे में ढाका विधायक के मतदान में शामिल नहीं होने की खबर सामने आने के बाद विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों ने इस पर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

    विधायक ने दी सफाई

    इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक फैसल रहमान ने कहा कि उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण उन्हें तुरंत दिल्ली जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। फैसल ने आगे कहा, ‘मैं कल भी राजद में था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा। पटना पहुंचकर तेजस्वी यादव से मिलूंगा। मुझे विश्वास है कि वे मेरी मजबूरी समझेंगे। अगर नहीं भी समझेंगे तो हम क्या कर सकते हैं। मुझे अपहरण करने या लालच देने की औकात किसी में नहीं है

    178 वोटों से दर्ज की थी जीत

    गौरतलब है कि ढाका विधानसभा सीट से फैसल रहमान ने पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पवन जायसवाल को मात्र 178 वोटों के अंतर से हराया था। यह जीत उस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी।

    राजनीतिक रूप से अहम सीट

    पूर्वी चंपारण जिले की ढाका विधानसभा सीट शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यहां की राजनीति हमेशा से काफी दिलचस्प रही है। फिलहाल इस सीट पर चुनाव के दौरान कथित फर्जी वोटिंग को लेकर मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 17 मार्च को होनी है

    पहले भी रह चुके हैं विधायक

    फैसल रहमान इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनमें दो ढाका थाना और एक मोतिहारी नगर थाना में दर्ज बताया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी गैरमौजूदगी आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति को प्रभावित कर सकती है

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआमने-सामने आए सियासत के धुर विरोधी नेता, पूछा हालचाल
    Next Article 🌺 साईं संदेश – प्रेरणादायक वाणी 🌺(Sai Baba of Shirdi की कृपा से) प्रस्तुति:राजेश भट्ट (मुंबई – बॉलीवुड राइटर/ डायरेक्टर)जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    April 30, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई 🌐 www.jankalyantime.in🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट अखिलेश का पुतला फूंकने के दौरान झुलसे BJP विधायक, अस्पताल में मुलाकात कर जाना हालचाल📍 मुंबई से विशेष रिपोर्ट

    April 29, 2026

    झाड़ू’ से ‘कमल’ तक… राजनीतिक दांव या अस्तित्व की जंग? AAP सांसदों के BJP में जाने से पंजाब की सियासत में भूकंप ji

    April 25, 2026

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    April 24, 2026

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    जिसने असम का ये समीकरण साध लिया, चुनाव उसी का… समझ लीजिए हर इलाका और हर समीकरण

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    देश में लेफ्ट की पहली सरकार केरल में बनी और उसके बाद बंगाल और त्रिपुरा…

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026
    Top Trending

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    देश में लेफ्ट की पहली सरकार केरल में बनी और उसके बाद…

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में तगड़ा गिरावट देखने को…

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    हरिद्वार के बहादराबाद में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.