Close Menu
    What's Hot

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    June 24, 2026

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान
    Political

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 17, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं. बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए ने विपक्ष को तगड़ा झटका दिया है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक को राज्यसभा चुनाव में फायदा है तो किस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है.

    बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के आगे विपक्षी की सारी कोशिश बेकार साबित हुईं. बीजेपी ने ऐसी रणनीति बनाई कि बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ हाथ मिलान भी काम नहीं आ सका तो ओडिशा में कांग्रेस और बीजेडी की जोड़ी भी कोई कमाल नहीं कर सकी

    तीन राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों में से एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि विपक्ष को सिर्फ दो राज्यसभा सीटें ही मिल सकी है. बीजेपी ने 5 सीटें जीती हैं और उसके सहयोगियों को 4 सीट मिली है. कांग्रेस और बीजेडी एक-एक राज्यसभा सीटें जीत सकती है. राज्यसभा के ये नतीजे सोमवार को हुए चुनाव के है, लेकिन फाइनल आंकड़ा अलग है.

    देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें सात राज्यों के 26 राज्यसभा सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए थे. तीन राज्यों की 11 सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए और उसके बाद नतीजे आए हैं. इस तरह से 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का फाइनल नतीजे देखें तो बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए ने 22 सीटें जीती हैं तो विपक्ष के खाते में 15 सीटें आईं हैं.

    37 राज्यसभा सीटों का फाइनल नतीजा

    अप्रैल-2026 में खाली होने वाली 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो गए हैं और अब फाइनल नतीजे भी आ गए. 37 राज्यसभा सीटों में 26 सीटें पर पहले ही निर्विरोध सदस्यों का चुन लिया गया था, जिसमें एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली थी. अब सोमवार को हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए, जिसमें एनडीए 9 और विपक्ष दो सीटें जीती है. इस तरह से चुनाव का फाइनल स्कोर देखें तो एनडीए को 22 सीटें मिली है जबकि विपक्ष के हिस्सा में 15 सीट ही आ सकी हैं.

    राज्यसभा चुनाव में एनडीए को मिली 22 सीटों में देखें तो 13 सीटें बीजेपी ने जीती हैं जबकि 9 सीटें उसके सहयोगी ने जीती हैं. जेडीयू ने 2, शिंद की शिवसेना एक, अजित पवार की एनसीपी एक, पीएमके एक, AIADMK एक, यूपीपीएल एक, आरएलएसएम एक और एक सीट पर बीजेपी के समर्पित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है.

    वहीं, विपक्ष को मिली 15 राज्यशभा सीटों के पार्टी के लिहाज से देखें तो कांग्रेस को 6 सीटें टीएमसी को 4 सीटें, डीएमके को 3 सीटें, शरद पवार की एनसीपी को एक सीटें और एक सीट बीजेडी को मिली है.

    राज्यसभा में किसे नफा और किसे नुकसान

    राज्यसभा चुनाव पहले और नतीजे आने के बाद देखते हैं तो एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ और विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान. चुनाव से पहले एनडीए के पास 12 राज्यसभा सीटें थी, लेकिन अब बढ़कर 22 हो गई हैं जबकि विपक्ष के पास 25 राज्यसभा सीटें थी, जो अब घटकर के 15 रह गई हैं.

    देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के आंकड़े देखें तो बीजेपी के पास 9 सीटें थी, जो अब बढ़कर 13 हो गई हैं. जेडीयू ने अपनी दोनो सीटों को बरकरार रखा है. इसके अलावा AIADMK, ने अपनी एक सीट, पीएमके ने भी अपनी एक सीट तो आरएलएसएम ने अपनी-अपनी एक-एक सीट को बचाए रखा है

    वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बात करें तो 18 राज्यसभा सीटें उसके कब्जे में थी, जिसमें से 4 सीटें कांग्रेस के पास थी, जो बढ़कर अब 6 हो गई हैं. इस तरह कांग्रेस को दो सीटों का फायदा मिला है. टीएमसी ने अपनी 4 सीटें बरकार रखी हैं. डीएमके 4 सीटों से घटकर 3 पर रह गई है

    आरजेडी के पास 2 सीटें थी, जो अब घटकर जीरो हो गई है. एक सीट शिवसेना (यूबीटी) और एक सीट सीपीआईएम के पास थी, लेकिन उन्हें एक सीट भी नहीं मिली. इसके चार सीटें अन्य दलों के पास थी, जिसमें दो सीटें बीजेडी के पास थी, जिसमें से एक सीट ही उसे मिल सकी. बीआरएस ने अपनी एकलौती सीट भी गंवा दी.

    राज्यवार राज्यसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे

    महाराष्ट्र से 7 राज्यसभा सीटों में बीजेपी को चार, एनसीपी और शिवसेना को एक-एक सीट मिली है. इसके अलावा एक सीट पर विपक्ष से शरद पवार चुने गए हैं. बीजेपी को दो सीट का फायदा तो कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी को एक सीट का घाटा हुआ. अजित पवार और शिंदे को एक-एक सीट का लाभ मिला.

    तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों पर चुनाव में डीएमके को एक सीट का नुकसान तो कांग्रेस को एक सीट का लाभ मिला है. AIADMK और पीएमके अपनी एक-एक सीट बचाने में कामयाब रहीं. पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों में टीएमसी अपनी चार सीटें बचाए रखा तो बीजेपी को एक सीट का लाभ और लेफ्ट को नुकसान हुआ.

    बिहार की पांच राज्यसभ सीटों में जेडीयू ने अपनी दोनों सीटें बचाए रखा तो आरजेडी को 2 सीट का नुकसान. बीजेपी को दो सीट का लाभ हुआ तो उपेंद्र कुशवाहा अपनी सीट बचा लिया है. ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों में बीजेपी अपनी दोनों सीटें बचाए रख लिया तो बीजेडी को एक सीट का नुकसान हुआ है. इसके अलावा एक सीट बीजेपी ने अपने समर्थन से निर्दलीय को जिता लिया. असम की तीन राज्यसभा सीटों में बीजेपी अपनी दोनों सीटें बचा ली है तो असम गढ़ परिषद के पास एक सीट का नुकसान हुआ.

    छत्तीसगढ़ में बीजेपी को एक सीट का फायदा तो कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ. तेलंगाना की दोनों सीटें कांग्रेस जीत ली है, उसे एक सीट का लाभ मिला है तो बीआरएस को एक सीट का नुकसान. हरियाणा की दो सीटों में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट जीती हैं, लेकि बीजेपी को एक सीट का नुकसान हुआ है. हिमाचल में कांग्रेस को एक सीट का लाभ मिला तो बीजेपी को नुकसान.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🛑 हेडलाइन (मुख्य समाचार):Taj Lands End में RLG PRODUCTION के निर्माता राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की बड़ी मीटिंग – Upcoming Project पर हुई खास चर्चा जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष रिपोर्ट – धनंजय राजेश गावड़े
    Next Article 🌺 प्रेरणादायक संदेश (Motivational Speech) 🌺राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    June 22, 2026

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    June 21, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    इस समारोह के दौरान ‘वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध निर्माता…

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026
    Top Trending

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    इस समारोह के दौरान ‘वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ पुस्तक का…

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    पुणे के लोहगढ़ किला मामले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की…

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.