Close Menu
    What's Hot

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    March 31, 2026

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    March 31, 2026

    शादी करके एक्ट्रेस सोनम खान ने छोड़ा था शोबिज, पति के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ने बर्बाद की जिंदगी!

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर
    Political

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 31, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकौती गांव में जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने 2024 में मिली हार का हिसाब बराबर करने की बात कही है, उनके निशाने पर कहीं न कहीं बीजेपी नेता संगीत सोम रहे.

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साल बाद है, लेकिन सियासी रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है. चौधरियों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी यूपी 2027 की चुनावी प्रयोगशाला बनता नजर आ रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुर्जर बहुल ग्रेटर नोएडा के दादरी से मिशन-2027 का आगाज किया तो उसी दिन सरधना विधानसभा क्षेत्र के सकौती में जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जहां पर जाटों के तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत किया.

    महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह के चलते सरधना विधानसभा क्षेत्र जाट राजनीति की नई प्रयोगशाला बनकर उभरी है. देश के कई राज्य के जाट नेता सरधना में जुटे, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान, राजस्थान से नौगार सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल, बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व किक्रेटर प्रवीण कुमार पहुंचे थे.

    जाट समुदाय के बीच संजीव बालियान ने अपनी जमकर भड़ास निकाली और 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का हिसाब करने का भी ऐलान करते नजर आए. संजीव बालियान ने जिस तरह से अपनी हार के अपमान का बदला लेने और सूद व ब्याद सहित वापस लौटाने की बात कही है, उसे बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के साथ चली आ रही अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है

    बालियना के निशाने पर क्या फिर संगीत सोम

    संजीव बालियान ने कहा कि राजनीति और सामाजिक जीवन में कई बार अपमान सहना पड़ता है,लेकिन वह इस अपमान को भूले नहीं हैं और इसे ‘सूद व ब्याज समेत’ वापस लौटाएंगे.’ बालियान यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, वो लगी रहती है, उसका दुख नहीं होता. दुख उस अपमान का होता है,जो षड्यंत्र के तहत किया गया हो. मेरा दो बार अपमान हुआ है और मैं इसे भूलने वाला नहीं हूं.’

    सरधना में जाट समुदाय के लोगों से संजीव बालियना ने कहा कि अगर मैं अपनी हार के अपमान को भूल जाऊं तो तुम याद दिलाना, और तुम भूलोगे तो मैं तुम्हें भूलने नहीं दूंगा. इस तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को अपनी चुनावी हार का दर्द मंच से छलक उठा और क्या संगीत सोम से अपनी बार का हिसाब बराबर चाहते हैं

    संगीत सोम बनाम संजीय बालियना की अदावत

    सरधना विधानसभा सीट भले ही मेरठ जिले का हिस्सा हो, लेकिन यह मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आती है. संजीय बालियान और संगीत सोम को राजनीतिक पहचान और बुलंदी मुजफ्फरनगर दंगे से मिली. बालियान मुजफ्फरनगर से दो बार सांसद बने तो संगीत सोम सरधना से दो बार विधायक रहे. 2022 में संगीत सोम सरधना से चुनाव हार गए तो 2024 में संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव हार गए. यहीं से संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच विवाद पनपा.

    संगीत सोम को अपनी हार के पीछे जाट वोटों का कम मत में पड़ने को वजह मानी. संगीत सोम ने इसका ठीकरा संजीव बालियान के सिर पर फोड़ा था. इसके चलते दोनों ही नेताओं के बीच आपसी विवाद और गहराने लगा. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दोनों ही नेताओं की सियासी अदावत खुलकर सामने आ गई और संजीव बालियान ने अपनी हार के लिए संगीत सोम पर निशाना साधा. इस तरह जाट बनाम ठाकुर का सियासी रंग देने की कवायद की गई, क्योंकि संगीत सोम ठाकुर तो संजीव बालियान जाट हैं.

    बालियान ने संगीत सोम का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ जयचंद और विभीषण जनता के बीच में जाकर गुमराह करने में कामयाब रहे. कुछ लोग शिखंडी की तरह नजर आए.इसमें मेरी कमी है, जनता को मैं पूरी तरह समझा नहीं पाया पर जो जयचंद हैं पार्टी उन्हें देखेगी. संगीत सोम का नाम लिए बगैर संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोग सपा को यहां खुलेआम चुनाव लड़ा रहे थे. ऐसे में बालियान और संगीत सोम के बीच का विवाद खत्म कराने को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने साथ बिठाकर गिले शिकवे दूर करने की कोशिश की थी, लेकिन अभी भी अदावत जगजाहिर है.

    सरधना में जाट बनाम ठाकुर की लड़ाई

    संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच राजनीतिक अदावत ने ठाकुर बनाम जाट का रंग ले लिया है. संगीत सोम अपनी हार के लिए जाट के कम वोट होने की वजह मानते हैं तो संजीव बालियान को अपनी हार में ठाकुर वोटों का छिटकना बताते रहे हैं. सरधना में जाट समुदाय के वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में संजीव बालियान ने जिस तरह जाटों से अपने हार के अपमान का सूद समेत हिसाब बराबर करने की बात कही है, उससे साफ है 2027 में संजीव बालियान के लिए सियासी राह आसान नहीं रहने वाली है.

    बालियान के हमले के बाद सोमवार सुबह सरधना से बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम गांव सकौती जा पहुंचे, जहां पर उन्होंने महाराजा सूरजमल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद संगीत सोम जाट समाज को साधने के लिए उनके साथ काफी देर बैठे और बातकर दुख दर्द जाना. इस तरह जाट समुदाय को साधते नजर आए, लेकिन 2022 में उन्हें चुनाव हराने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान भी जाट वोटों पर नजर लगाए हुए हैं,

    सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अतुल प्रधान दादरी में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बीजेपी नेता संजीव बालियान ने पूर्व विधायक सगीत सोम पर निशाना साधा है, तो अतुल प्रधान फौरन अखिलेश यादव से विदा लेकर रात में ही सकौती पहुंचे. महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जाट समाज के साथ खड़े होने का भरोसा दिया. मूर्ति फाउंडेशन से ‘जाट’ शब्द हटाने पर समाधान निकलवाने का वादा किया.

    जयंत चौधरी ने क्यों बनाए रखा दूरी

    जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में कई प्रदेश के जाट नेता पहुंचे, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की गैरमौजूदगी हर किसी को खली है. पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय को आरएलडी का वोटबैंक माना जाता है. जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह और पिता अजित सिंह का मुजफ्फरनगर कर्मभूमि रही है. मूर्ती अनावरण के कार्यक्रम के लिए जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें भी जयंत चौधरी की तस्वीर लगी हुई थी. इसके बाद भी नहीं पहुंचे, जिसे लेकर तरह से कयास लगाए जा रहा हैं

    आरएलडी के क्षेत्रीय अध्यक्ष की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया, जिसमें लिखा था कि चौधरी जयंत सिंह 29 मार्च को संसद के सत्र में मौजूद रहने के कारण प्रतिमा अनावरण में शामिल नहीं हो सकेंगे. शिरोमणी महाराजा सूरजमल हमारे आदर्श हैं,लेकिन बड़ी बात यह है कि 29 मार्च को रविवार था और रविवार को संसद नहीं चलती. ऐसे में सवाल है कि क्यों जयंत चौधरी ने दूरी बनाए रखा.

    आरएलडी नेताओं की मानें तो आयोजन समिति की तरफ से चौधरी जयंत को अधिकारिक तौर पर कोई निमंत्रण नहीं दिया गया. इतना ही नहीं आयोजन से पहले मशविरा भी नहीं किया. जयंत के गढ़ वेस्ट यूपी में केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी आप नेता पंजाब के सीएम भागवंत मान को बतौर मुख्य अतिथि बना दिया गया. इसके चलते ही आरएलडी ने दूरी बना ली, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कहीं जयंत चौधरी से बहुत बड़ी चूक तो नहीं हो गई है

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    NCP में पोस्टर पॉलिटिक्स… बैनर से गायब हुई अजित पवार की फोटो, मंत्री अदिति तटकरे ने मांगी माफी

    March 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    March 17, 2026

    राज्यसभा वोटिंग के दिन ‘गायब’ रहे ढाका विधायक फैसल रहमान, अचानक पहुंचे दिल्ली

    March 16, 2026

    आमने-सामने आए सियासत के धुर विरोधी नेता, पूछा हालचाल

    March 16, 2026

    अलोकतांत्रिक प्रक्रिया की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं’, वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर बोले थरूर

    March 14, 2026

    हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’? कांग्रेस अपने विधायक बचाने में जुटी

    March 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    By जनकल्याण टाइमMarch 31, 2026

    मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकौती गांव में जाट समाज के…

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    March 31, 2026

    शादी करके एक्ट्रेस सोनम खान ने छोड़ा था शोबिज, पति के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ने बर्बाद की जिंदगी!

    March 31, 2026
    Top Trending

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    By जनकल्याण टाइमMarch 31, 2026

    मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकौती गांव में…

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 31, 2026

    हरियाणा के पंचकूला में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

    शादी करके एक्ट्रेस सोनम खान ने छोड़ा था शोबिज, पति के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ने बर्बाद की जिंदगी!

    By जनकल्याण टाइमMarch 31, 2026

    फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की वजह से 90s की फेमस एक्ट्रेस सोनम…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.