
ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते ढिगावा से रोहतक जा रहे एक परिवार सदस्यों की गाड़ी को दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची वहीं लोहारू पुलिस थाना एसएचओ भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर भाग गए।
पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने रोहतक जाते समय पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांचों को मामूली चोटें भी आई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है वहीं घायलों को डॉयल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया।

