Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर
    Crime

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026Updated:March 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शादी के महज 25 दिन बाद एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स खंगाली, तो इस सुनियोजित हत्या का पर्दाफाश हुआ.

    सिंगरौली जिले के रजनिया कटरा के जंगल में 8 मार्च को मिली अजय बैश्य की लाश का सच सामने आ गया है. यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या थी. इस हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी उमा निकली, जिसने अपने प्रेमी अमर बहादुर के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

    सरई थाना इलाके का यह मामला है. उमा बैश्य की शादी 12 फरवरी 2026 को अजय वैश्य के साथ हुई थी. उमा इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि उसका प्रेम प्रसंग इंस्टाग्राम के जरिए जान-पहचान में आए अमर बहादुर बैश्य से चल रहा था. अमर बहादुर पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उमा उसके लिए अपना घर उजाड़ने को तैयार थी.

    मायके बुलाकर रास्ते में किया कत्ल

    उमा ने अजय को फोन कर मायके (गन्नई) मिलने के लिए बुलाया. अजय अपनी बाइक से ससुराल के लिए निकला, लेकिन उमा पल-पल की लोकेशन अपने प्रेमी अमर बहादुर और उसके मित्र चंद्र बहादुर को दे रही थी.

    ग्लव्स पहनकर गला दबाया

    पहले से तय साजिश के अनुसार रजनिया के जंगल में बोलेरो सवार प्रेमी और उसके साथी ने अजय को रोका. किसी बहाने अजय के साथ पहले मारपीट की गई, फिर ग्लव्स पहनकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. वहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने शव के ऊपर बाइक फेंक दी ताकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना समझे.

    पुलिस का खुलासा और गिरफ्तारी

    अजय की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जब उमा की कॉल डिटेल्स निकाली, तो अमर बहादुर के साथ उसकी लंबी बातचीत का पता चला. कड़ाई से पूछताछ करने पर उमा और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

    पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी उमा वैश्य, प्रेमी अमर बहादुर और सहयोगी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक
    Next Article 🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.