
महिला क्रिकेट: लगातार दूसरी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में
तनुजा कंवर ने 4 और मीनू मणि ने 3 विकेट लिए।
इंडिया ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में नेपाल को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में सिर्फ 78 रन पर सिमट गई। नेपाल की ओर से सपना खड़का (28) टॉप स्कोरर रहीं।
भारत की ओर से तनुजा कंवर ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मीनू मणि ने 8 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रेया यादव (2/17) ने भी शानदार गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7.5 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिनेश वुंडा ने 18 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 39 रन

