करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे कार्लोस अल्काराज, सिर्फ एक जीत दूर

Date:

Share post:

अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया। उन्हें अब यानिक सिनर की जगह साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए या तो अपने ग्रुप के अंतिम मैच में लोरेंजो मुसेट्टी को हराना होगा या फिर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।

टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज अपने करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्हें अब केवल एक जीत की दरकार है। अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया। उन्हें अब यानिक सिनर की जगह साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए या तो अपने ग्रुप के अंतिम मैच में लोरेंजो मुसेट्टी को हराना होगा या फिर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।

नंबर एक रैंकिंग के बारे में नहीं सोचना वास्तव में बहुत मुश्किल’

अल्काराज ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में सोचने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। लेकिन नंबर एक रैंकिंग के बारे में नहीं सोचना वास्तव में बहुत मुश्किल है।’ अल्काराज दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे सत्र के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मुसेट्टी की एलेक्स डी मिनौर पर 7-5, 3-6, 7-5 से जीत से अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित की। अगर स्पेन के रहने वाले अल्काराज आगे कोई मैच नहीं जीत पाते हैं और सिनर अपना खिताब बचाने में सफल रहते हैं तो फिर इटली का खिलाड़ी साल के आखिर में भी नंबर एक रैंकिंग पर बना रहेगा।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...