Close Menu
    What's Hot

    एक हादसे ने इन एक्ट्रेस से छीनी शोहरत, खूबसूरत चेहरे पर लगा दाग, करियर पर लगा ब्रेक

    April 11, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰🌼 “शुभ साईं सकाळ – विश्वास, धैर्य और सेवा का संदेश” 🌼प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt, मुंबई 🕉️ प्रेरणा स्रोत: Sai Baba

    April 11, 2026

    धुरंधर 2 ने 3 हफ्तों में रचा इतिहास! पहली बार सिर्फ एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»international»US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले
    international

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अमेरिका और ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी भी नहीं हो पा रही है. मार्च में तगड़ी निकासी के बाद अप्रैल को दो दिनों में एफपीआई ने करीब 20,000 करोड़ रुपये निकाले हैं.

    मिडिल ईस्ट में युद्ध से दुनिया के तमाम देशों में हाहाकार मचा है. तेल-गैस संकट के अलावा अलग शेयर बाजारों की बात करें, तो इनमें उथल-पुथल का दौर जारी है. Iran War खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और इसके चलते विदेशी निवेशकों का मूड खराब नजर आ रहा है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मार्च में तगड़ी बिकवाली करने के बाद एफपीआई ने अप्रैल महीने के महज दो दिनों में ही बाजारों से करीब 20000 करोड़ रुपये निकाल लिए.

    लगातार भाग रहे विदेशी निवेशक

    अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये के लगातार गिरने के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में वापसी नहीं हो पा रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ अप्रैल के पहले दो कारोबारी दिनों में ही FPI ने 19,837 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) की निकासी की है.

    इससे पहले मार्च महीने में ताबड़तोड़ बिकवाली देखने को मिली थी. विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 1.17 ट्रिलियन रुपये (लगभग 12.7 अरब डॉलर) की रिकॉर्ड निकासी की थी और विदेशी निवेशकों के भागने का सिलसिला अप्रैल की शुरुआत में भी जारी नजर आया है.

    तीन महीने बाद हुई थी वापसी

    गौरतलब है कि बीते साल के आखिरी महीनों से ही विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार से निकलने का सिलसिला तेज हो गया था और लगातार तीन महीने की बिकवाली के बाद आखिरकार फरवरी 2026 में ही इनकी वापसी हुई थी.

    डिपॉजिटरी के आंकड़ों को देखें, FPI ने नवंबर 2025 में 3,765 करोड़ रुपये, दिसंबर 2025 में 22,611 करोड़ रुपये और जनवरी 2026 में 35,962 करोड़ रुपये निकाले थे. इसके बाद अचानक फरवरी में वापसी करते हुए एफपीआई ने 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो पिछले 17 महीनों में सबसे अधिक था. लेकिन मार्च में अमेरिका-ईरान युद्ध ने फिर विदेशी निवेशकों का मूड खराब कर दिया.

    इस साल अब तक इतनी निकासी

    अप्रैल के शुरुआती दो दिनों की निकासी के साथ ही अब इस साल 2026 में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा निकाली गई कुल रकम 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

    एक्सपर्ट्स की मानें, तो ईरान युद्ध का जारी रहना, Crude Oil Price 100 डॉलर के पार बना हुआ है और भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार टूट रहा और बीते दिनों 95 के स्तर तक आ चुका है. इससे एफपीआई भारत से निकलने को मजबूर हैं. ग्लोबल टेंशन कम होने और कच्चे तेल की कीमतों के नीचे आने तक विदेशी निवेशकों के भागने पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत
    Next Article 🌼✨ “श्रद्धा और सबूरी का दिव्य संदेश” ✨🌼जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की कलम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    📰✨ Jan Kalyan Time News – Special International Report ✨📰🌏 The Fragrance of India on Chinese Soil – Shanghai’s Heart Beats at “Bollywood Indian Restaurant” 🌏📍 Shanghai, China

    April 6, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन

    April 6, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    उत्तरी कैरिबियन में तूफान मेलिसा, बाढ़ का खतरा; जापान ने नए कार्गो यान का किया सफल प्रक्षेपण

    October 26, 2025

    सूडान की राजधानी पर लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला, 10 दिन बाद बहाल हुई PAK-अफगानिस्तान ट्रांजिट ट्रेड

    October 23, 2025

    नहीं थम रहे यूक्रेन पर रूसी हमले

    October 6, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक हादसे ने इन एक्ट्रेस से छीनी शोहरत, खूबसूरत चेहरे पर लगा दाग, करियर पर लगा ब्रेक

    By जनकल्याण टाइमApril 11, 2026

    बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका फिल्मी करियर काफी लंबा चला. वहीं कुछ एक्ट्रेसेस…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰🌼 “शुभ साईं सकाळ – विश्वास, धैर्य और सेवा का संदेश” 🌼प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt, मुंबई 🕉️ प्रेरणा स्रोत: Sai Baba

    April 11, 2026

    धुरंधर 2 ने 3 हफ्तों में रचा इतिहास! पहली बार सिर्फ एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

    April 10, 2026
    Top Trending

    एक हादसे ने इन एक्ट्रेस से छीनी शोहरत, खूबसूरत चेहरे पर लगा दाग, करियर पर लगा ब्रेक

    By जनकल्याण टाइमApril 11, 2026

    बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका फिल्मी करियर काफी लंबा चला.…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰🌼 “शुभ साईं सकाळ – विश्वास, धैर्य और सेवा का संदेश” 🌼प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt, मुंबई 🕉️ प्रेरणा स्रोत: Sai Baba

    By जनकल्याण टाइमApril 11, 2026

    🌟 प्रेरणादायक संदेश “मेरे प्यारे देशवासियों,जीवन की इस भागदौड़ में हम अक्सर…

    धुरंधर 2 ने 3 हफ्तों में रचा इतिहास! पहली बार सिर्फ एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

    By जनकल्याण टाइमApril 10, 2026

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने इतिहास रचते हुए सिर्फ हिंदी वर्जन…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.