Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा
    Crime

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लखनऊ के आशियाना हत्याकांड ने नजदीकी रिश्तों को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. 21 साल के युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए. गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला बेटा ही जब कातिल निकला, तो हर कोई सन्न रह गया.

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 21 साल के अक्षत सिंह को अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने, शव के टुकड़े करने और धड़ को नीले ड्रम में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के एक दिन बाद उसको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस उससे हर पहलू को लेकर गहन पूछताछ कर रही है.

    डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) विक्रांत वीर ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट 20 फरवरी को आशियाना थाने में दर्ज कराई गई थी. 23 फरवरी को जांच के दौरान जब सूचना के आधार पर अक्षत प्रताप से पूछताछ की गई, तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आने लगी. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि अक्षत ने पिता की हत्या की है.

    डीसीपी के मुताबिक, अक्षत सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि राइफल से पिता को गोली मारी थी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. उसने ऑनलाइन चाकू मंगाया, लेकिन उससे शरीर के टुकड़े नहीं कर सका. इसके बाद वो दुकान से आरी खरीद कर लाया. अपने हाथों से पिता के शव को टुकड़े-टुकड़े में काटा. उन्हें अलग-अलग जगहों पर रख दिया.

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखा एक नीला ड्रम इस वारदात का अहम हिस्सा बना. आरोपी ने धड़ को उसी ड्रम में छिपा दिया, जबकि हाथ और पैर प्लास्टिक की पन्नियों में डालकर बाहर फेंक दिए. ये अवशेष नादरगंज की नहर के पास बरामद किए गए हैं. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल एसिड के इस्तेमाल जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.

    डीसीपी के मुताबिक, अक्षत की बहन की भूमिका को लेकर भी संदेह है. उससे भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 20 फरवरी की सुबह करीब 4.30 बजे झगड़े के बाद पिता मानवेंद्र सिंह (50) की हत्या की थी. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है. आरोपी पुलिस कस्टडी में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

    एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल) जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पिता द्वारा बार-बार पढ़ाई पर ध्यान देने और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करने के लिए दबाव बनाए जाने से अक्षत सिंह नाराज था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है. हर एंगल को खंगाला जा रहा है. इस खौफनाक वारदात ने आशियाना के लोगों को हिला दिया है.

    एक पड़ोसी ने बताया कि जब 20 फरवरी को परिवार ने मानवेंद्र के लापता होने की बात कही तो स्थानीय लोग भी उनके साथ थाने गए थे. लेकिन अक्षत ने बताया कि वह पहले ही शिकायत दर्ज करा चुका है और पुलिस के संपर्क में है. इसी वजह से किसी को उस पर शक नहीं हुआ. मानवेंद्र के भाई ने कहा कि उन्हें अपने भतीजे पर कभी शक नहीं हुआ. 20 फरवरी को भाई को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला.

    अक्षत ने उन्हें बताया कि पिता जरूरी काम से दिल्ली गए हैं और दो दिन में लौट आएंगे. अगले दिन भी फोन बंद मिला तो संदेह गहराया. जब वह घर पहुंचे तो भी उन्हें अंदाजा नहीं था कि सच्चाई इतनी भयावह होगी. परिवार के मुताबिक मानवेंद्र सिंह के चार पैथोलॉजी सेंटर और तीन शराब की दुकानें थीं. आर्थिक रूप से वह संपन्न थे. भाई का कहना है कि पढ़ाई को लेकर दबाव की जानकारी उन्हें नहीं थी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🚗❄️ BALWA CAR COOL ❄️🚗
    Next Article 🌼🙏 ॐ साईं राम 🙏🌼🌺 पावन गुरुवार के शुभ अवसर पर साईं बाबा का दिव्य संदेश 🌺आज के इस पवित्र गुरुवार के दिन, हम सभी श्रद्धा और विश्वास के साथ Sai Baba of Shirdi के श्री चरणों में नमन करते हैं।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.