Close Menu
    What's Hot

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»मुझे फिल्मों में प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था’, बोलीं शहनाज, बॉलीवुड से किया किनारा?
    entertainment

    मुझे फिल्मों में प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था’, बोलीं शहनाज, बॉलीवुड से किया किनारा?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शहनाज गिल ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे और उन्हें फिल्मों में सिर्फ प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म इक कुड़ी खुद प्रोड्यूस की. शहनाज ने कहा कि वो कुछ नया और दमदार काम करना चाहती थीं और पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं.

    बिग बॉस 13 से मिली पॉपुलैरिटी के बाद शहनाज गिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्हें सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में ब्रेक मिला. लेकिन फिल्म उन्होंने एक-दो फिल्में और गाने ही किए. इसके बाद शहनाज ने प्रोडक्शन में कदम रखा और इक कुड़ी फिल्म डायरेक्ट की. उन्होंने ये रास्ता क्यों चुना, इस बारे में उन्होंने हाल ही में बात की और बताया कि सब बॉलीवुड के पीछे ही भाग रहे हैं.

    शहनाज पर दाव नहीं लगाना चाहते प्रोड्यूसर

    हाल ही में अपनी फिल्म इक कुड़ी प्रमोट करने शहनाज बिग बॉस 19 में आई थीं, जहां बातों बातों में उन्होंने कहा था कि- मेरे ऊपर कोई पैसे नहीं लगा रहा तो मैंने खुद पर लगा लिए. उन्होंने ऐसा क्यों कहा था, वजह बताते हुए कहा कि उन्हें अच्छे किरदार नहीं मिल रहे थे.

    शहनाज बोलीं- मुझे अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे. फिल्मों में मुझे एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था. कहानियां सब एक जैसी थीं, कुछ नया या मैसेज वाला नहीं था. मुझे कई ऑफर मिल रहे थे, पर लगता था कि मुझ पर पैसा लगाने लायक कुछ होना चाहिए. पंजाबी फिल्मों के ऑफर पिछले पांच साल से थे, पर मैं कुछ हटकर चाहती थी. मैं पंजाब इंडस्ट्री में 3-4 साल बाद लौट रही थी, इसलिए कुछ अलग ही करना चाहती थी.

    बॉलीवुड के पीछे भाग रहे लोग

    शहनाज ने आगे कहा- कई लोगों ने कहा कि मैंने वक्त खराब किया, लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा. मैं सीख रही थी, स्क्रिप्ट समझ रही थी, और ये बहुत जरूरी है. मैं सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए कुछ भी नहीं करना चाहती थी. लोग मुझे पसंद करते हैं और चाहते हैं कि मैं अच्छा काम करूं. अगर दो मिनट भी स्क्रीन पर हूं तो असरदार रहूं, ये जरूरी है. लेकिन वो हो नहीं रहा था. इसलिए सोचा कि क्यों न अपनी पंजाबी इंडस्ट्री में कुछ दमदार किया जाए? हम क्यों सिर्फ बॉलीवुड के ही पीछे क्यों भाग रहे हैं. बॉलीवुड भी करूंगी, लेकिन पहले खुद को साबित करना जरूरी था. ऑडिशन दे रही हूं और कोशिश कर रही हूं, लेकिन अपनी पहचान बनाना सबसे जरूरी था और अब लोग उसे देख भी रहे हैं.

    पंजाबी म्यूजिक के बिना बॉलीवुड कुछ नहीं

    शहनाज ने बातचीत में ये भी कहा कि बॉलीवुड पंजाबी गानों के बिना चल ही नहीं सकता. वो बोलीं- पंजाबी इंडस्ट्री बहुत बड़ी है. बॉलीवुड की फिल्म तब तक नहीं चलती जब तक उसमें पंजाबी गाना न हो. हमारे गानों पर वो डांस भी करते हैं. हमारी इंडस्ट्री नेक्स्ट लेवल है. फिल्मों में भारी पैसा लगाया जा रहा है. उम्मीद है कि लोग फिल्में देखेंगे और फीडबैक देंगे ताकि हम और आगे बढ़ें

    शहनाज की फिल्म इक कुड़ी 31 अक्टूबर को रिलीज हुई और सफल भी रही. बॉलीवुड में वो आखिरी बार विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आई थीं. उनकी अगली फिल्म सब फर्स्ट क्लास आने वाली है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्‍या हुआ, IndiGo पर कैसे असर पड़ा, नए DGCA नियम क्या हैं, और आगे क्या चल रहा है — हिन्दी में:🔎 क्या हुआ — फ्लाइट्स रद्द और क्रू की कमी
    Next Article 🔥 RLG PRODUCTION & Jan Kalyan Time News प्रस्तुत करता है 🔥🎤 Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade 🎤📸 Dhananjay Rajesh Gavade – Press Photographer, Jan Kalyan Time News, Mumbai🌟 अनुशासन – जीवन बदलने की सबसे बड़ी कुंजी 🌟
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Top Trending

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.