Close Menu
    What's Hot

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»क्राइम पेट्रोल’ देखकर घर से भागीं छात्राएं! झुमके बेचे, फैक्ट्री में की नौकरी, 24 दिन बाद पंजाब से बरामद; जानिए बिजनौर की हैरान करने वाली कहानी
    Crime

    क्राइम पेट्रोल’ देखकर घर से भागीं छात्राएं! झुमके बेचे, फैक्ट्री में की नौकरी, 24 दिन बाद पंजाब से बरामद; जानिए बिजनौर की हैरान करने वाली कहानी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बिजनौर से 15 नवंबर को लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं 24 दिन बाद पंजाब के लुधियाना में कपड़े की फैक्ट्री से बरामद हुई हैं. घर की बंदिशों से परेशान होकर उन्होंने ‘आजाद जिंदगी’ जीने के लिए घर छोड़ा था और ‘क्राइम पेट्रोल’ सीरियल देखकर भागने की योजना बनाई थी.

    यूपी के बिजनौर से पिछले महीने लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं 24 दिन बाद पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर ली गई हैं. पुलिस ने उन्हें एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करते हुए पकड़ा. दोनों छात्राओं ने ‘आजाद जिंदगी’ जीने के लिए घर छोड़ा था और इस भागने की योजना ‘क्राइम पेट्रोल’ सीरियल देखकर बनाई थी.

    स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थीं

    आपको बता दें कि बिजनौर के गांव से गायब हुईं दो नाबालिग छात्राएं पुलिस द्वारा बरामद कर ली गईं हैं. ये छात्राएं 24 दिन बाद बरामद हुईं हैं. मंगलवार को पंजाब के लुधियाना में एक कपड़े की फैक्ट्री से इनकी बरामदगी हुई. घर की बंदिशों से परेशान होकर आजाद जीवन जीने के लिए वे निकली थीं. दोनों ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर भागने की योजना बनाई थी. 15 नवंबर को वे स्कूल जाने के बहाने घर से निकल गई थीं और फिर वापस नहीं लौटीं.

    28 टीमों की लंबी तलाश

    बिजनौर के अलग-अलग दो गांवों की रहने वाली कक्षा 9 और इंटर की ये छात्राएं 15 नवंबर को लापता हुई थीं. इनकी बरामदगी को लेकर किसान संगठन और परिवार धरने पर थे, और महिला आयोग भी पुलिस पर दबाव बना रहा था. कोई फोन इस्तेमाल न होने के कारण पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी. पुलिस की 28 टीमें, जिनमें करीब 135 पुलिसकर्मी, स्वाट और एसओजी शामिल थे, इनकी तलाश में जुटी थीं.

    बिजनौर से लुधियाना तक का सफर

    एसपी अभिषेक झा के अनुसार, दोनों ने पहले बिजनौर से सहारनपुर के लिए बस पकड़ी. वहां से वे बांद्रा जाने वाली ट्रेन में सवार होकर गुजरात के सूरत में उतरीं. इसके बाद अजमेर की ट्रेन से रतलाम गईं, वहां रुकीं और फिर जम्मू की ट्रेन में सवार होकर पंजाब के लुधियाना पहुंचीं. पुलिस ने 66 से 67 रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए.

    2000 रुपये और झुमके का सहारा

    छात्राओं ने 20 नवंबर को लुधियाना पहुंचकर एक कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी शुरू की और वहीं कमरा लेकर रहने लगी थीं. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उनके पास खर्च के लिए सिर्फ 2000 रुपये और दूसरी छात्रा के पास कानों में पहने हुए झुमके थे, जिसे उन्होंने बेच दिया था. घर की बंदिशें, जैसे कि इंटर के बाद शादी का दबाव और जीवनशैली पर रोक-टोक, उनके भागने का मुख्य कारण था. अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰 Navsari Breaking News – जनकल्याण समय | विशेष रिपोर्ट Prime Co-Op Bank Ltd., Navsari Branch द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन उपस्थिति में: Navsari Branch Manager – श्री मेहुल भावसार Date: 11 दिसंबर 2025 Day: गुरुवार Time: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक Venue: Prime Co-Op Bank Ltd., Ground Floor, G-7 to G-12, Sachi Arcade, Nr. Prajapari Ashram, Navsari
    Next Article 📰 NEWS UPDATE — Jan Kalyan Time News, Mumbai देश की बात — श्री Naresh V. Patel जी के साथ Special Conversation by Bollywood Actor & Stand-up Comedian B. Ashish रिपोर्ट : धनंजय राजेश गावडे प्रेस फ़ोटोग्राफ़र — Jan Kalyan Time News
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नरसिंहपुर कांड पर पुलिस का खुलासा पूर्व प्रेमी संग मिलकर कर दी नए प्रेमी की हत्या

    May 11, 2026

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    May 9, 2026

    मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई

    May 9, 2026

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    May 7, 2026

    राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची सरकार, 12 मई को अगली सुनवाई

    May 6, 2026

    हरियाणा में 590 करोड़ का बैंक फ्रॉड, पावर सेक्टर के टॉप अफसर अमित दीवान बर्खास्त, CBI को सौंपी गई जांच

    May 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Top Trending

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है.…

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    साईं बाबा केवल एक संत नहीं थे…बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, उम्मीद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.