Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»जेल में अनंत सिंह, मौके पर FSL और जांच में जुटी CID… दुलारचंद यादव मर्डर केस में अब तक क्या हुआ?
    Crime

    जेल में अनंत सिंह, मौके पर FSL और जांच में जुटी CID… दुलारचंद यादव मर्डर केस में अब तक क्या हुआ?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मोकामा का चुनावी रण अब खूनी संग्राम में बदल गया है. जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार हैं. 30 अक्टूबर की इस वारदात ने बिहार की सियासत को हिला दिया है. सीआईडी जांच में जुटी है. पुलिस शुरुआती तौर पर साजिश से इनकार कर रही है.

    बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा सीट पर सियासत का पारा अचानक उबल पड़ा है. 30 अक्टूबर को हुए दुलारचंद यादव मर्डर केस में बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. इस वारदात के 60 घंटे के भीतर पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.A

    इस वक्त अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल में बंद हैं. इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है. एफएसएल की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्र किए हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी बड़ी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन यह भी साफ है कि चुनावी टकराव के बीच हिंसा कैसे भड़क गई और हत्या तक जा पहुंची, इस पर जांच अब भी जारी है.

    30 अक्टूबर को मोकामा में जनसुराज और जेडयू समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच बहस, फिर झड़प और उसके बाद हिंसा भड़क गई. इसी दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. दुलारचंद के परिवार ने सीधे-सीधे अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया. वारदात के 60 घंटे बाद पटना पुलिस ने बाढ़ से अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

    बीते शनिवार की रात 11.10 बजे एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बाढ़ पहुंची. करीब 5 मिनट बातचीत के बाद 11.30 बजे पुलिस ने अनंत सिंह को हिरासत में लिया. पूरी कार्रवाई 25 मिनट के भीतर पूरी हुई. इसके बाद उन्हें पटना लाया गया, जहां देर रात 2 बजे गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान किया गया. 6 अगस्त को अनंत सिंह जेल से रिहा हुए थे. इसके बाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

    उनको जेडीयू ने मोकामा से अपना प्रत्याशी बनाया. दूसरी ओर उनके पुराने प्रतिद्वंदी सूरजभान सिंह ने अपनी पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतार दिया. अनंत सिंह ने पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी थी. लेकिन रिहाई के महज तीन महीने बाद, एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं. इस हत्याकांड के बाद एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया. पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त वाहनों से साक्ष्य जुटाए गए.

    पत्थरों के सैंपल लिए गए. पुलिस जांच में सामने आया कि झड़प के दौरान जो पत्थर इस्तेमाल किए गए थे, वे रेलवे ट्रैक पर इस्तेमाल होने वाले पत्थर थे, जो इस इलाके में सामान्यत: नहीं मिलते. यानी पत्थर पहले से लाए गए थे. सवाल उठता है कि क्या हिंसा की तैयारी पहले से की गई थी? 30 अक्टूबर का एक नया वीडियो भी सामने आया है. इसमें दोनों पक्ष आमने-सामने दिख रहे थे.

    पहले बहस होती है, फिर धक्का-मुक्की और फिर पत्थरबाजी. पुलिस इस वीडियो को केस में अहम सबूत मान रही है. अब तक पुलिस ने करीब 80 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और वीडियो फुटेज की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है. मोकामा की लड़ाई अब सिर्फ एक विधानसभा सीट की नहीं रह गई. ये एक बाहुबली की प्रतिष्ठा, साख और सियासत का प्रतीक बन चुकी है.

    अनंत सिंह पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, वो कई बार जेल जा चुके हैं. लेकिन इस बार मामला अलग है. उनकी गिरफ्तारी चुनाव प्रचार के बीच, वोटिंग से महज एक हफ्ता पहले हुई है. 6 नवंबर को मोकामा में मतदान है. उससे पहले अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने जेडीयू के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सीआईडी इस मामले की जांच करते हुए कई अनसुलझे सवालों के जवाब तलाश रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोरीमन्ना के मरीजों को अहमदाबाद में मिलेगी मदद:नंदलाल गीगल के सुपौत्रों ने की गीगल फाउंडेशन की शुरुआत
    Next Article मैंने राहुल गांधी को चुनौती दी तो आप जानते हैं मेरे साथ क्या हुआ, शशि थरूर को BJP नेता ने चेताया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.