Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़… 10वीं पास ने घर में तैयार किया सेटअप, 2 लाख की करेंसी जब्त
    Crime

    नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़… 10वीं पास ने घर में तैयार किया सेटअप, 2 लाख की करेंसी जब्त

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    भोपाल पुलिस ने 21 साल के एक युवक को वीडियो देखकर अपने घर को नकली नोटों की फैक्ट्री में बनाने के आरोप में पकड़ा है. आरोपी प्रिंटर, स्पेशल पेपर और प्रेस के अनुभव का इस्तेमाल कर असली जैसे 500-500 रुपए के नोट तैयार करता था. अब तक वह 5-6 लाख रुपए के नकली नोट बाजार में खपा चुका है.

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक 21 साल के युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से घर पर ही नकली नोट छापने का काम करता था. पुलिस ने आरोपी के घर से 2 लाख से ज्यादा के नकली नोट, नोट छापने की सामग्री, एक प्रिंटर समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है. आरोपी प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है

    एडिशनल डीसीपी जोन-2 गौतम सोलंकी ने बताया कि ये बरामदगी पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है. 14 नवंबर को जानकारी मिली थी कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक निजामुद्दीन इलाके में 500-500 रुपए के नकली नोटों के साथ खपाने की नीयत से घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक यादव बताया.

    वो भोपाल के करोंद इलाके में रहता है. तलाशी लेने पर उसके पास 500-500 रुपए के 23 नकली नोट मिले, जो पहली नजर में एकदम असली जैसे नजर आते थे. इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आगे की तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसमें नकली नोट बनाने से जुड़े कई वीडियो मिले. आरोपी इन वीडियो को बार-बार देखता था.

    इंटरनेट से सीखा नकली नोट बनाना

    आरोपी इंटरनेट से वीडियो देखर उसके आधार पर नकली नोट बनाना सीख गया था. उसने बताया कि वह हर नकली नोट को कई बार क्रॉस चेक करता था ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि उसका बनाया नोट पूरी तरह असली जैसा लगे. आरोपी ने बताया कि वह पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है. उसे कलर कॉम्बिनेशन की समझ और कागज को बारीकी से काटने की तकनीक अच्छी तरह आती थी.

    प्रिंटिंग प्रेस का अनुभव बना मददगार

    नकली नोट बनाने के लिए वह खास तरह का कागज ऑनलाइन मंगाता था. इन कागजों को ब्लेड से काटकर पेंसिल से मार्किंग करता था. इसके बाद दूसरे कागज पर आरबीआई की पट्टी चिपकाकर दोनों कागजों को आपस में जोड़ देता था. प्रिंटर से नोट का प्रिंट निकालकर उसे कटिंग के जरिए नोट के आकार में तैयार करता था. अंत में वॉटर मार्क की डिटेल जोड़कर नकली नोट को असली बना देता था.

    5 लाख के नोट खपा चुका है आरोपी

    आरोपी अब तक 5 लाख रुपए के नकली नोट बाजार में खपा चुका है. नकली नोट तैयार करने के बाद आरोपी अपने किराए के ठिकाने से दूर शहर के दूसरे इलाकों में जाता था. वहां वह 500 रुपए के नकली नोट से छोटा-मोटा सामान खरीदता था और बदले में खुल्ले में असली नोट हासिल कर लेता था. अब तक की पूछताछ में स्वीकार किया है कि 5-6 लाख के नकली नोट बाजार में खपा चुका है.

    घर से बरामद 500 रुपए के नकली नोट

    जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो 500 रुपए के 428 नकली नोट मिले, जिनकी कुल कीमत 2,25,500 रुपए है. इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर, पंच मशीन, नोट बनाने की डाई, गोंद, स्क्रीन प्लेट, कटर, वाइबल कागज, पेंसिल, स्टील स्केल, लाइट बॉक्स और डॉट स्टेपिंग फॉयल भी बरामद की गई है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्लीज यहां से चले जाओ…’, क्यों शाहरुख खान से बोलीं थीं एक्ट्रेस मोना सिंह, बताई वजह
    Next Article 🦁✨ प्रेरणादायक संदेश – राजेश लक्ष्मण गवाडे जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से ✨🌟 विस्तार से प्रेरणादायक संदेश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.