Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»आज खत्म कर दिए सारे चैप्टर’, पत्नी को किया फोन और बेटे ने बिछा दी मां-बाप की लाश
    Crime

    आज खत्म कर दिए सारे चैप्टर’, पत्नी को किया फोन और बेटे ने बिछा दी मां-बाप की लाश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कटक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी. दरगाह बाजार थाना क्षेत्र में हुए इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

    ओडिशा के कटक में पुराने जेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई. एक युवक ने अपने पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे आलोक कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. मृतकों की पहचान दीपक कुमार दास और उनकी दूसरी पत्नी रीटरानिया दास के रूप में हुई है

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी तनाव के चलते हुई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे आलोक का अपने पिता और सौतेली मां से झगड़ा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया.

    गुस्से में आलोक ने पहले तेजधार हथियार से अपनी सौतेली मां पर हमला किया और उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद जब उसके पिता दीपक कुमार दास वहां पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी बेरहमी से हमला किया और उनकी भी हत्या कर दी.

    सारे चैप्टर खत्म कर दिए’

    घटना का एक और चौंकाने वाला विवरण सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सौतेली मां की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा, ‘आज मैंने सारे चैप्टर खत्म कर दिए.’ इस बयान ने पुलिस और परिजनों को और अधिक सन्न कर दिया है.

    वारदात की सूचना मिलते ही दरगाह बाजार थाना पुलिस और साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची. घर की तलाशी ली गई और दोनों शवों को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और फोरेंसिक जांच जारी है.

    ACP जोन-2 गिरीजा शंकर चक्रवर्ती ने बताया, ‘हमें दो शव मिले हैं और शुरुआती जांच में यह साफ है कि बेटा ही इसमें मुख्य आरोपी है, आगे की जांच जारी है.’ पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संपत्ति विवाद कितना पुराना था और क्या हत्या की कोई पहले से योजना बनाई गई थी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास पुस्तक का विमोचन, सीएम धामी ने किया आह्वान बुके नहीं बुक दीजिए
    Next Article 🌟📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से राष्ट्र के नाम प्रेरक संदेश 📢🌟✍️ वक्ता: श्री राजेश भट्ट (मुंबई) – बॉलीवुड राइटर, डायरेक्टर📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाडे, प्रेस फोटोग्राफर, जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.