Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»खून से लाल मोकामा की मिट्टी, अनंत सिंह पर हत्या का इल्जाम… ‘छोटे सरकार’ की कुंडली में कितने क्राइम?
    Crime

    खून से लाल मोकामा की मिट्टी, अनंत सिंह पर हत्या का इल्जाम… ‘छोटे सरकार’ की कुंडली में कितने क्राइम?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 31, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बिहार की राजनीति में जब भी ‘बाहुबली’ की बात होती है, तो अनंत सिंह का नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है. मोकामा की मिट्टी एक बार फिर उसी ‘छोटे सरकार’ के नाम पर लाल हो गई है. जनसुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद एक बार फिर उनका चर्चा में आ गया है. इस बार उनकी सियासी डगर मुश्किल दिख रही है

    बिहार में एक बार फिर चुनावी हिंसा की वजह से खौफ का माहौल बन गया है. इस बार मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलार चंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनको पहले पैर में गोली मारी गई, फिर गाड़ी चढ़ाकर रौंद दिया गया. इस कत्ल का इल्जाम ‘छोटे सरकार’ कहे जाने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह पर लगा है. उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

    दुलार चंद यादव का नाम मोकामा की सियासी जमीन पर नया नहीं था. कभी इलाके में दहशत का दूसरा नाम माने जाने वाले दुलार चंद जनसुराज के नेता बन गए थे. यह उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. 30 अक्टूबर को बसावन चक इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने काफिले पर हमला किया. दुलार चंद को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

    दुलारचंद के पोते रविरंजन ने दावा किया है, ”गोली अनंत सिंह ने खुद मारी. पैर पर गाड़ी चढ़ाई.” जनसुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थन में प्रचार करने वाले इस समर्थक की मौत ने पूरे बिहार की सियासत को हिला दिया है. जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने इसे आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह की साजिश करार दिया. लेकिन अब अनंत की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है

    पटना (ग्रामीण) के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया, ”हमें पता चला है कि दुलार चंद यादव को पहले पैर में गोली मारी गई, फिर गाड़ी से कुचल दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ज्या जानकारी मिलेगी.” पटना जिला प्रशासन ने भी बयान जारी किया कि दुलार चंद यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. लेकिन इसके बावजूद हत्या की जांच पूरी सख्ती से की जा रही है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है.

    बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का जलवा कोई नया नहीं है. लेकिन जब बात अनंत सिंह की आती है, तो कहानी ही अलग हो जाती है. ‘छोटे सरकार’ और ‘मोकामा का डॉन’, ये नाम ही कभी लोगों के रोंगटे खड़े कर देते थे. कहते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब मोकामा में कानून नहीं, बल्कि अनंत सिंह का फरमान चलता था. हैट और चश्मा पहनने का शौक, अजगर पालने का जुनून और जनता के बीच रॉबिनहुड जैसी छवि.

    ये सब उस बाहुबली की पहचान थी, जिसके घर से एके-47 और बम बरामद हो चुके हैं. अनंत सिंह पर कत्ल, फिरौती, डकैती, अपहरण और रेप जैसे संगीन केस दर्ज हैं. लेकिन बावजूद इसके, उनका रसूख कभी कम नहीं हुआ. पटना से करीब 40 मिनट दूर बाढ़ का इलाका, जहां राजपूत और भूमिहार जातियों की खूनी जंग का लंबा इतिहास रहा है. इसी इलाके के लदमा गांव में जन्मे अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे.

    कहा जाता है कि जब पहली बार जेल गए, तब उनकी उम्र महज 9 साल थी. इसके बाद अपराध की राह पर वो ऐसे बढ़े कि बड़े-बड़े अफसर और नेता भी उनके सामने सिर झुकाने लगे. अनंत सिंह की आपराधिक विरासत उनके बड़े भाई दिलीप सिंह से शुरू होती है. वो बिहार के बाहुबली नेता थे और लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री भी रहे. राजनीति में रास्ता दिलीप ने बनाया, जिस पर अनंत चल रहे हैं.

    80 के दशक में कांग्रेस विधायक श्याम सुंदर धीरज के लिए बूथ कब्जाने का काम दिलीप सिंह किया करते थे. साल 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बन गए. सत्ता मिली तो उसे संभालने के लिए एक मजबूत हाथ चाहिए था, जो कि अनंत सिंह बन गए. दो हत्याओं के बाद जरायम की दुनिया में अनंत सिंह का परचम लहराने लगा. इसके बाद तो सिलसिला चल पड़ा.

    साधु बन चुके अनंत जरायम की दुनिया में ऐसे आए

    कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा आया जब अनंत सिंह वैराग्य लेकर अयोध्या और हरिद्वार में साधु बन गए थे. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. जब सबसे बड़े भाई बिरंची सिंह की हत्या हुई तो अनंत का साधु रूप खूनी बदला में बदल गया. उन्होंने नदी पार करके अपने भाई के हत्यारे को ईंटों से कुचलकर मार डाला. यही वो दिन था जब बिहार के लोगों के बीच ‘छोटे सरकार’ का जन्म हुआ.

    अनंत सिंह की कहानी उस दौर से जुड़ी है जब बिहार की राजनीति दो ध्रुवों में बंटी थी. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के इर्द-गिर्द घूमती थी. साल 1994 में जब लालू सीएम थे और नीतीश साइडलाइन किए जा रहे थे, तब बाढ़ इलाके की सियासत ने नया मोड़ लिया. साल 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में नीतीश को अपने जातीय समीकरण संभालने के लिए एक ‘बाहुबली’ की जरूरत थी.

    उस जरूरत की भरपाई अनंत सिंह के रूप में हुई. बाढ़ में भूमिहार समुदाय के रक्षक के रूप में अनंत की छवि तेजी से बनी. साल 2005 में नीतीश कुमार ने जब उन्हें मोकामा से टिकट दिया, तो बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया. सवाल उठा कि जो नीतीश अपराधमुक्त राजनीति का सपना दिखा रहे थे, वो ऐसे उम्मीदवार को टिकट कैसे दे रहे हैं. लेकिन नतीजा सामने था. अनंत सिंह मोकामा से जीत गए.

    छठ पर धोती बांटना, गरीबों को तांगा देना, रमजान में इफ्तार कराना, यही वो तिकड़ी थी, जिसने अनंत सिंह को मोकामा में गरीबों का मसीहा बना दिया. ‘छोटे सरकार’ की छवि आम लोगों के बीच मजबूत हुई. नीतीश कुमार के साथ हाथ जोड़ते हुए उनकी फोटो वायरल हुई. इसी छवि ने उनके अपराध को ढक दिया. लेकिन साल 2015 में जब नीतीश और लालू फिर साथ आए, तो अनंत ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया.

    उसी साल उन्होंने जेल से चुनाव लड़ा, एक दिन भी प्रचार नहीं किया, फिर भी 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए. अब जब 2025 के चुनावी माहौल में मोकामा फिर खून से लाल हुआ है, तो सवाल उठ रहा है कि क्या बाहुबली राजनीति का युग बिहार में कभी खत्म होगा? गोलियों की आवाजें, सायरन की गूंज और ‘छोटे सरकार’ का नाम, ये तीन शब्द एक बार फिर बिहार की राजनीति को रक्तरंजित कर रहे हैं.

    जानिए बाहुबली अनंत सिंह की क्राइम कुंडली…

    साल 2004 की बात है. बिहार एसटीएफ ने मोकामा में अनंत सिंह के आलीशान आवास पर छापेमारी की थी. कई घंटों तक पुलिस और अनंत के गुर्गों के बीच गोलियां चलती रहीं. इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ और अनंत सिंह के आठ लोग मारे गए. गोलियां अनंत को भी लगीं, लेकिन वे बच निकले. न गिरफ्तारी हुई, न ही उस दिन किसी ने छोटे सरकार को छूने की किसी ने हिम्मत दिखाई.

    साल 2007 में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या के संगीन मामले में अनंत सिंह का नाम उछला. जब एक निजी चैनल की टीम उनसे सवाल करने पहुंची, तो उनके समर्थकों ने पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई कर दी. उनको बंधक बना लिया गया. ये मामला मीडिया में छाया, गिरफ्तारी हुई, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार ने चुप्पी साध ली. इस बार भी कोई अनंत सिंह का बाल बांका नहीं कर पाया.

    अनंत सिंह के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे, तो अनंत सिंह ने उन्हें खुलेआम धमकाने की हिम्मत दिखाई थी. नीतीश सरकार में मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह को भी उन्होंने धमकी दी थी. उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो एके-47 लहराते हुए दिखे थे. इन्हीं हरकतों के चलते अनंत सिंह धीरे-धीरे नीतीश कुमार के लिए बोझ बनते गए.

    17 जून 2015 को अनंत सिंह के परिवार की एक महिला को बाढ़ के बाजार में चार युवकों ने छेड़ दिया. ये मामला छोटा था, लेकिन नतीजा भयानक हुआ. आरोप है कि अनंत सिंह के इशारे पर उनके गुर्गों ने चारों युवकों को अगवा कर लिया. अगली सुबह एक युवक का शव जंगल में मिला. उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे. बाकी तीन युवकों को पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया था.

    16 अगस्त 2019 को बाढ़ में अनंत सिंह के पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी. इस दौरान चौंकाने वाला नतीजा सामने आया था. अनंत सिंह के घर से एक AK-47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा कारतूस बरामद हुए. यह बरामदगी इतनी बड़ी थी कि पुलिस ने उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी की यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिला टीम, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
    Next Article उपचुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी, पर असली मुकाबला त्रिकोणीय! मोरपाल, भाया और मीणा पर सबकी नजर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.