Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण पर जुबानी जंग: AAP ने कृत्रिम बारिश न कराने पर उठाए सवाल, BJP ने किया पलटवार
    Political

    दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण पर जुबानी जंग: AAP ने कृत्रिम बारिश न कराने पर उठाए सवाल, BJP ने किया पलटवार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आर्टिफिशियल वर्षा क्यों नहीं कराई गई? क्या भाजपा सरकार लोगों को बीमार करना चाहती है? पलटवार करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘क्लाउड सीडिंग में पहले बादल आते हैं और फिर सीडिंग होती है।’

    दिल्ली में दिवाली की रात यानी सोमवार को आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई। 38 में से 36 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में दर्ज हुए, जो बेहद खराब से गंभीर श्रेणी तक हैं। रात 10 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को भी लोगों ने प्रदूषित हवा में सांस ली। ऐसे में विपक्ष की आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार के नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

    आप ने कृत्रिम बारिश न कराए जाने पर उठाए सवाल

    आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आर्टिफिशियल वर्षा क्यों नहीं कराई गई? क्या भाजपा सरकार लोगों को बीमार करना चाहती है? सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि क्या भाजपा का दिवाली के अगले दिन आर्टिफिशियल वर्षा कराकर प्रदूषण ठीक करने का दावा झूठा था? साथ ही आरोप लगाया कि पटाखा लॉबी से भी दिल्ली सरकार की साठगांठ है, वरना पुलिस की मौजूदगी में प्रतिबंधित पटाखे नहीं बिकते।

    आप ने प्रदूषण निगरानी स्टेशनों का डेटा गायब कराने का भाजपा पर लगाया आरोप

    इसके अलावा कहा कि दिवाली की रात का वायु प्रदूषण निगरानी स्टेशनों का डेटा गायब है, क्या सरकार इसमें भी हेराफेरी कर रही? जिस मुख्यमंत्री को सही से एक्यूआई बोलने नहीं आता, उनसे प्रदूषण नियंत्रण की उम्मीद कैसे कर सकते? हीं, आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने आप के आरोपों पर किया पलटवार

    आप नेताओं के आरोपों पर पलटवार और सवालों के जवाब देते हुए दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “ये आप जानबूझकर दिवाली, सनातन और हिंदू धर्म को बीच में ला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले जानबूझकर दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया ताकि एक खास समुदाय के वोट बटोर सकें, उन्हें खुश कर सकें। आज सुबह से अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम लगातार दिवाली को कोस रही है। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भाजपा को कोस रहे हैं। दिवाली भाजपा का त्योहार नहीं है। भाजपा अध्यक्ष और भाजपा के मुख्यमंत्री को कोसा जा रहा है। यह भाजपा का त्योहार नहीं है। यह सनातन हिंदू त्योहार है और आप त्योहार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?”

    सिरसा ने आगे कहा, “मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि कैसे आम आदमी पार्टी जानबूझकर पंजाब में किसानों को चेहरा ढककर पराली जलाने पर मजबूर कर रही है, ताकि इस पराली का असर दिल्ली पर हो। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के किसानों को गालियां दीं। लेकिन अब सिर्फ सात महीनों में हमने एक ऐसी बीमारी पर काम करना शुरू किया है जो पिछले 27 वर्षों से थी। अब इनके पेट में दर्द हो रहा है।”

    क्लाउड सीडिंग न करवाए जाने के सवाल पर पर्यावरण मंत्री ने दिया ये जवाब-

    क्लाउड सीडिंग पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘जो लोग हमसे पूछ रहे हैं कि हम क्लाउड सीडिंग क्यों नहीं करवा रहे हैं? मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि क्लाउड सीडिंग में पहले बादल आते हैं और फिर सीडिंग होती है। सीडिंग तभी हो सकती है जब बादल हों। जिस दिन बादल होंगे, हम सीडिंग करवाएंगे और बारिश भी होगी।’

    मंत्री सिरसा बोले- इस साल दिवाली के बाद महज 11 अंक बढ़ा एक्यूआई

    मंत्री सिरसा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 2023 में दिवाली वाले दिन एक्यूआई 218 था और अगली सुबह बढ़कर 301 पहुंचा, यानी 83 अंकों की बढ़ोतरी हुई थी। 2024 में दिवाली वाले दिन 328 एक्यूआई था और अगले दिन 360 यानी 32 अंकों का अंतर, वो भी पटाखा बैन और तमाम पाबंदियों के बावजूद। लेकिन 2025 में, जब पटाखों पर कोई बैन नहीं था, लोगों ने अपनी आस्था और परंपरा के साथ दिवाली मनाई, पटाखे भी जलाए, तब दिवाली वाले दिन 345 से अगले दिन 356 पहुंचा, यानी महज 11 अंकों की बढ़ोतरी हुई।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोरेगांव : तीन साथियों संग करने गया था चोरी, पकड़ गया रंगे हाथ, लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान
    Next Article 🎆🌺 दीपोत्सव विशेष प्रेरणादायक संदेश 🌺🎆✍️ प्रस्तुतकर्ता – बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब जी, मुंबई से🗞️ माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📸 रिपोर्ट – धनंजय राजेश गवाडे, प्रेस फोटोग्राफर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    जिसने असम का ये समीकरण साध लिया, चुनाव उसी का… समझ लीजिए हर इलाका और हर समीकरण

    April 7, 2026

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा; तत्काल राहत की मांग की गई

    April 1, 2026

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    March 31, 2026

    NCP में पोस्टर पॉलिटिक्स… बैनर से गायब हुई अजित पवार की फोटो, मंत्री अदिति तटकरे ने मांगी माफी

    March 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.