Close Menu
    What's Hot

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Mumbai Maharashtra»पार्टी की इमेज चमकाने के लिए गुलाबी कंपनी के साथ फिर हुई करोडों की डील
    Mumbai Maharashtra

    पार्टी की इमेज चमकाने के लिए गुलाबी कंपनी के साथ फिर हुई करोडों की डील

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी राकांपा (अजित) ने अपनी छवि सुधारने और आगामी चुनावों का प्रचार करने के लिए एक बार फिर निजी इमेज बिल्डिंग कंपनी के साथ करोड़ों रुपए की नई डील की है। यह वही कंपनी है जिसने पिछली विधानसभा चुनाव में पार्टी का अभियान संभाला था। विपक्ष ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन पार्टी की इमेज चमकाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं राकांपा (शरद) गुट ने भी इस मुद्दे को लेकर अजित गुट पर निशाना साधा है।

    फिर इमेज बिल्डिंग कंपनी के भरोसे

    बीते विधानसभा चुनाव में राकांपा (अजित) के कार्यक्रमों में गुलाबी रंग का अचानक प्रभुत्व दिखा। इसके पीछे पार्टी ने अपनी इमेज सुधारने और चुनाव प्रचार के लिए 200 करोड़ रुपए में डिजाइन बॉक्स कंपनी को ठेका दिया था। अब आगामी स्थानीय चुनावों के लिए भी उसी कंपनी को जिम्मेदारी मिलने पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि किसानों की परेशानियों और कर्ज माफी की आवश्यकता होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री गुलाबी रंग चमकाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। राकांपा (शरद) प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि जब सरकार में रहते हुए भी अपने काम पर भरोसा नहीं है, तो इस तरह की कंपनियों का सहारा लेना पड़ता है।

    कर्मचारियों की छंटनी और विरोध

    पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले अजित गुट ने जब डिजाइन बॉक्स कंपनी के साथ करार किया, तो पार्टी कार्यालय से एक दर्जन से अधिक लोगों का रोजगार छिन गया। इस दौरान पार्टी के सोशल मीडिया विंग को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। इससे प्रभावित कर्मचारियों को नए रोजगार के लिए अलग-अलग जगह प्रयास करना पड़ा। इस कदम ने पार्टी की आलोचना और विवाद को जन्म दिया।

    विपक्षी प्रतिक्रिया और वित्तीय सवाल

    विपक्षी दलों का आरोप है कि इमेज बिल्डिंग पर खर्च किए जाने वाले पैसे की स्रोत की जांच होनी चाहिए। तपासे ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या और कर्ज जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार के नेता अपनी निजी और पार्टी की छवि चमकाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। इससे चुनावी राजनीति में नैतिकता और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰 जनकल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से प्रेरणादायी संदेश✍️ प्रस्तुति: संदीप वेंगुर्लेकर जी (गोवा की ओर से)🌟 “ये तुम्हारी ही लिखावट है, कोई किस्मत नहीं, कोई भाग्य में नहीं… तुम ही विधाता हो।” 🌟
    Next Article 📰 जनकल्याण टाइम न्यूज़📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाडे (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र, जनकल्याण टाइम न्यूज़)✍️ विशेष प्रेरणादायी संदेश: राजेश भट्ट साहब, मुंबई (बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI की कार्रवाई तेज

    May 23, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 23, 2026

    🚨 BREAKING NEWS 🚨छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद महिलाओं का दर्दनाक हाल! Exclusive Report – Deputy Editor P.V Anand | मुंबई

    May 8, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📍 दिल्ली से बड़ी खबर दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद न्याय व्यवस्था और प्रशासन पर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

    May 5, 2026

    KDMC लाच सापळा कार्यवाही

    May 1, 2026

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    April 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Top Trending

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह…

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.