पटना और आसपास के जिलों में जमीन विवाद, गैंगवार और माफिया की सक्रियता ने ‘जंगल राज’ की बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर ये घटनाएं सियासी रंग ले रही हैं, जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है, जबकि सरकार गिरफ्तारियों के आंकड़ों का हवाला देकर अपनी पीठ थपथपा रही है.
पटना. बिहार की राजधानी पटना में 10 सितंबर को राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने वैशाली जिले के जमीन कारोबारी और आरजेडी नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए हैं. बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सवाल खड़े कर रही हैं. पिछले छह महीनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या, लूट, गैंगवार और अपहरण जैसी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं.