Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Share Market: हरे निशान पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग
    Business

    Share Market: हरे निशान पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Sensex Opening Bell: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने वियतनाम के टैरिफ को 46 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने के लिए एक व्यापार समझौते की घोषणा की, जिससे उम्मीद बढ़ गई है कि भारत की प्रभावी टैरिफ दर 15-18 प्रतिशत के आसपास हो सकती है। इस उम्मीद का घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-वियतनाम व्यापार समझौते का भी घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

    शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 83.65 अंक चढ़कर 25,537.05 अंक पर पहुंच गया।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने वियतनाम के टैरिफ को 46 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने के लिए एक व्यापार समझौते की घोषणा की, जिससे उम्मीद बढ़ गई है कि भारत की प्रभावी टैरिफ दर 15-18 प्रतिशत के आसपास हो सकती है।

    मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “बाजार निफ्टी को 26,277.35 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर की ओर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रिगर का इंतजार कर रहा है, सभी की निगाहें गुरुवार को आने वाले जून के अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों पर हैं – कमजोर आंकड़े फेड की ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को पुनर्जीवित कर सकते हैं, जबकि मजबूत आंकड़े उन्हें कम कर सकते हैं।”

    सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और टाटा मोटर्स सर्वाधिक लाभ में रहीं। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व पिछड़ गए।

    एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट पर था। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।

    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “निफ्टी के कुछ समय तक 25,200-25,800 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जब तक कि कोई ट्रिगर इस दायरे को तोड़ नहीं देता। कुछ दिनों में घोषित होने वाले संभावित भारत-अमेरिका व्यापार सौदे से सकारात्मक ट्रिगर मिल सकता है।”

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत घटकर 68.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,561.62 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

    पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,409.69 पर बंद हुआ था। निफ्टी 88.40 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,453.40 पर बंद हुआ।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान
    Next Article प्रस्तुत है एक प्रेरणादायक, भावनात्मक और दर्शकों को छू जाने वाला स्पीच –”रिश्ते दिलों के होते हैं”👉🏻 वक्ता: राजेश भट्ट जी📽️ RLG प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है🎤 Motivational Speech | Emotional Message
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026

    📉 बजट डे पर मार्केट गिरावट – SIP निवेशकों के लिए डर नहीं, अवसर! मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़ बजट डे की मार्केट गिरावट को समझदार निवेशक खतरा नहीं, बल्कि भविष्य की वेल्थ बनाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

    February 1, 2026

    Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार से:🟣 Vi Finance क्या है?

    July 29, 2025

    📞 14448 क्या है?

    July 21, 2025

    Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार

    July 8, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.